Skip to main content

हैपी बर्थडे जोंटी रोड्स: बदलकर रख दिए फील्डिंग के मायने

नई दिल्लीअगर आपसे कोई दुनिया के सर्वकालिक महान फील्डर्स चुनने को कहेगा तो शायद सबसे पहला नाम आप का ही लेंगे। जोंटी रोड्स जिसने क्रिकेट की दुनिया में फील्डिंग की परिभाषा और पैमाना बदल कर रख दिया। एक ऐसा खिलाड़ी जो फील्डिंग में वह सब कर सकता था जिसकी किसी ने उससे पहले शायद कल्पना भी न की हो। वह हवा में लेटकर फील्डिंग करता था। आज (27 जुलाई) को जोंटी रोड्स का 51वां जन्मदिन है। उनका पूरा नाम नाम जोनाथन नील रोड्स है जिनका जन्म साउथ अफ्रीका के नातल प्रांत में हुआ था। फरवरी 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोड्स ने जब मैदान पर उछलकर, छलांग लगाकर गेंद को रोकना शुरू किया तो पहले-पहल दुनिया हैरान रह गई। फील्डिंग पहले भी होती थी और अच्छी होती थी लेकिन यह कुछ अलग था। उन्होंने टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ नवंबर 1992 में किया था। वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। बिना खेले ही मैन ऑफ द मैचमैन ऑफ द मैच उसे चुना जाता है जिसने कमाल का खेल दिखाया हो। रोड्स को एक फर्स्ट क्लास मैच में मिला था। लेकिन कमाल की बात यह है कि वह उसमें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्हें सब्सीट्यूट फील्डर के रूप में उतारा गया था। वहां उन्होंने जो कमाल की फील्डिंग की और सात कैच लपके। इसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट रन आउट ऑफ ऑल टाइमपाकिस्तान के खिलाफ 1992 वर्ल्ड कप मुकाबले में इंजमाम-उल-हक को आउट करने के लिए उनकी दौड़ और छलांग तो क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में दर्ज हो चुकी है। एक मैच में कैच का रेकॉर्डजोंटी के नाम एक और वर्ल्ड रेकॉर्ड है जिन्होंने साल 1993 के एक मैच में 5 कैच पकड़े थे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में यह मैच खेला गया था। क्रिकेट इतिहास में यह ऐसा रेकॉर्ड है, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया। रोड्स ने विकेटकीपर के तौर पर नहीं बल्कि बतौर फील्डर पांच कैच पकड़े थे। हॉकी के लिए भी चुने गए रोड्स ने हॉकी में भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। वह 1992 के ओलिंपिक के लिए टीम में चुने गए थे लेकिन उनकी टीम क्वॉलिफाइ ही नहीं कर पाई। चोट के कारण उन्होंने 1996 के ट्रायल्स में भाग ही नहीं लिया। करियर पर नजरजोंटी ने करियर में 52 टेस्ट और 245 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 3 शतक, 17 अर्धशतकों के दम पर 2532 रन दर्ज हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 5935 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 33 अर्धशतक हैं। भारत से है इतना प्याररोड्स को भारत से काफी प्यार है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी बेटी का नाम इंडिया है।


https://ift.tt/3f3pJ5l

Comments

Related Posts

Kelce Mansion Privacy Plans: Neighbours question evergreens and sewer risk; board to revisit on Nov 10

Travis Kelce’s $5.35 million Ohio mansion faces fresh scrutiny as local officials continue reviewing plans for the historic lakeside estate. While the revised six-foot privacy fence received approval in September, the proposed rear landscaping remains unresolved. Neighbors have raised concerns about tree heights and potential damage to shared sewer lines. Bratenahl’s Architectural Review Board is scheduled to revisit the landscaping proposal on November 10, 2026, leaving parts of the property improvements pending. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/wsGDP4a

Asian Para Games: India's full schedule for October 21

On October 21, India aims to build on its momentum during the Asian Para Games. A variety of athletes are set to compete across disciplines such as athletics, swimming, and powerlifting. Following a successful previous day, the team is eager to boost its medal count, with numerous medal events lined up that highlight emerging talent across various sports. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/RtfIlTz

Asian Para Games Day 1 Live: India target strong start as Nishad Kumar, Avani Lekhara lead day 1 challenge

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/faj3tIh

Asian Para Games Live: Sheetal Devi, Preeti Pal lead India’s medal hopes on October 21

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/fRHBisv

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8