Skip to main content

स्विमसूट पहनने पर ओसाका ट्रोल, दिया जवाब

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विमसूट में अपनी दो तस्वीरें क्या पोस्ट कीं। ट्रोलर्स ने उनकी ड्रेस पर कॉमेंट करने शुरू कर दिए। ओसाका ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने निगेटिव कॉमेंट करने वाले लोगों से पूछा है आप यह कैसे सोच सकते हो कि आप मेरे पहनावे पर कॉमेंट कर सकते हो।

ओसाका की स्विमसूट में ये तस्वीरें देखकर ट्रोलर्स ने इस स्टार टेनिस खिलाड़ी को सलाह दी कि वे ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें। कइयों ने तो यहां तक कहा कि टेनिस जगत में उनकी छवि इनोसेंट इमेज है, उसे बरकरार रखें। ऐसी तस्वीरें शेयर कर उसे खराब न करें।

ओसाका ने ऐसे भद्दे कॉमेंट्स करने वाले ट्रोलर्स को ट्वीट कर करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'मैं कहना चाहती हूं कि कई लोगों ने मेरी फोटो पर कॉमेंट किए कि जो आप नहीं हो वह बनने की कोशिश न करें। मैं उन लोगों से कहना चाहूंगी कि आप मुझे नहीं जानते हैं, मैं 22 साल की हूं और पूल में स्विमसूट पहनती हूं। आपको ऐसा क्यों लगता है कि आप मेरे पहनावे पर कॉमेंट कर सकते हैं?'

नाओमी ओसाका इन दिनों टेनिस की दुनिया में बड़ा नाम हैं। पहली बार उन्होंने तब सुर्खियां बटोरी थीं, साल 2018 यूएस ओपन का खिताब उन्होंने टेनिस की दिग्गज सुपरस्टार सेरेना विलियम्स को हराकर अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2019 का ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत कर भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया।

22 वर्षीय यह दिग्गज खिलाड़ी टेनिस रैंकिंग में पहले पायदान पर भी पहुंच चुकी हैं। हालांकि बीते साल फ्रेंच ओपन और विंबबलडन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस समय कोरोना वायरस के चलते टेनिस के कई नामचीन टूर्नमेंट स्थगित हैं। इस बार विबंलडन को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है, जबकि फ्रेंच ओपन की शुरूआत अब 27 सितंबर से होगी।

View this post on Instagram

shoe game proper.

A post shared by 大坂なおみ 🇭🇹🇯🇵🇺🇸 (@naomiosaka) on

इस टेनिस स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर इस चहकते हुए अंदाज में यह तस्वीर पोस्ट की है। ओसाका ने लिखा, 'जब अपने लॉन में मैंने सूरजमुखी का फूल देखा तो फिर मुझे यह करना ही पड़ा।'



https://ift.tt/2EqOSdu

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw