Skip to main content

बदल सकती है IPL 2020 के फाइनल की तारीख

के. श्रीनिवास राव, मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गर्वनिंग काउंसिल टूर्नमेंट के फाइनल () की तारीख 8 नवंबर से बढ़ाकर 10 नवंबर करने पर विचार हो सकती है। इसके पीछे सभी हितधारकों- खासतौर पर प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया- को दिवाली के सप्ताह (Diwali 2020 date) का अधिक इस्तेमाल करने का मौका मिल सके। इस पर कोई आखिरी फैसला अगले तीन दिनों में होने वाले गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। इस साल दिवाली 14 नवंबर को है। दो दिन बढ़ जाने का अर्थ यह है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे (India tour of Australia 2020) के लिए यूएई से सीधा उड़ान भरेगी और भारत नहीं आएगी। IPL की तारीखें (IPL Schedule) 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच घोषित की गई थीं। बीते एक सप्ताह से इन्हीं तारीखों पर चर्चा हो रही है। हालांकि जब इस सप्ताहंत आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक (IPL GC meeting on weekend) टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, इसमें फाइनल को दो दिन आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। इससे यह टूर्नमेंट 51 दिन से बढ़कर 53 दिन का हो जाएगा। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीते सप्ताह ही खबर दी थी कि प्रसारणकर्ता इस शेड्यूल से बहुत ज्यादा खुश नहीं है। और उसने इसे लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। स्टार का दिवाली के सप्ताह का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता है। इसके बाद आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने इसे 26 के बजाय 19 सितंबर से करवाने का फैसला किया। इससे लीग 44 के बजाय 51 दिनों की हो गई। अगर इस बार भी तारीख बढ़ाई जाती है तो यह पहला मौका होगा जब लीग का फाइनल रविवार (IPL Final 2020) को नहीं होगा। 10 नवंबर को मंगलवार है। लेकिन मामले को करीब से देख रहे लोगों का कहना है, 'दिवाली का पूरा सप्ताह ही वीकएंड होता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं होगी। BCCI के सूत्रों ने पहले कहा था कि फाइनल की तारीख को 8 से 10 नवंबर करना संभव नहीं होगा क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ किए गए कमिटमेंट के चलते भारतीय टीम को आईपीएल के फौरन बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए निकलना है। यानी अब अगर तारीख बढ़ जाती है तो भारतीय टीम यूएई से टूर्नमेंट के बाद सीधा ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल जाएगी। हालांकि पहले योजना थी कि वहां जाने से पहले खिलाड़ी भारत लौटेंगे। मामले को करीब से देखने वाले सूत्र का कहना है, 'यहां तक कि वे खिलाड़ी जिनका कोई आईपीएल मैच बाकी नहीं है वे भी यूएई में ही रहेंगे और वहीं कैंप में प्रैक्टिस करेंगे। जैसे ही आईपीएल समाप्त होगा बाकी खिलाड़ी- जो नॉक आउट मैच खेलने में व्यस्त थे- बाकी टीम के साथ जुड़ जाएंगे और पूरी टीम वहां से एक साथ उड़ान भरेगी।' इन सब फैसलों पर अभी हालांकि विचार ही हो रहा है और आखिरी फैसला गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।


https://ift.tt/337d4Md

Comments

Related Posts

Kelce Mansion Privacy Plans: Neighbours question evergreens and sewer risk; board to revisit on Nov 10

Travis Kelce’s $5.35 million Ohio mansion faces fresh scrutiny as local officials continue reviewing plans for the historic lakeside estate. While the revised six-foot privacy fence received approval in September, the proposed rear landscaping remains unresolved. Neighbors have raised concerns about tree heights and potential damage to shared sewer lines. Bratenahl’s Architectural Review Board is scheduled to revisit the landscaping proposal on November 10, 2026, leaving parts of the property improvements pending. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/wsGDP4a

Asian Para Games: India's full schedule for October 21

On October 21, India aims to build on its momentum during the Asian Para Games. A variety of athletes are set to compete across disciplines such as athletics, swimming, and powerlifting. Following a successful previous day, the team is eager to boost its medal count, with numerous medal events lined up that highlight emerging talent across various sports. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/RtfIlTz

Asian Para Games Day 1 Live: India target strong start as Nishad Kumar, Avani Lekhara lead day 1 challenge

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/faj3tIh

Asian Para Games Live: Sheetal Devi, Preeti Pal lead India’s medal hopes on October 21

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/fRHBisv

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8