Skip to main content

पत्थर तोड़ रहे पूर्व भारतीय कैप्टन को मिलेगी आर्थिक मदद

पिथौरागढ़ भारतीय वीलचेयर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उत्तराखंड के मौजूदा कप्तान () इन दिनों पत्थर तोड़कर अपने परिवार की आजीविका जुटाने को मजबूर हैं। धामी पिथौरागढ़ जिले में स्थित अपने गांव रायकोट में मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी मुश्किलें जल्दी ही हल होती दिख रही हैं। पिथौरागढ़ के डीएम ने खेल अधिकारियों को धामी को तुरंत आर्थिक मदद मुहैया कराने को कहा है और उन्हें अब जल्दी ही राज्य की किसी स्वरोजगार योजना से लाभ मिलने की भी उम्मीद है। सोमवार को हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया में धामी की मजदूरी करने पर खबर छपी थी। अब स्थानीय प्रशासन उनकी मदद को आगे आया है। पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने बताया, 'वर्तमान में उनके आर्थिक हालात खराब दिख रहे हैं। हमने जिला खेल अधिकारी को उन्हें तुरंत पैसा मुहैया कराने को कहा है। उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना या किसी और अन्य स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा, जिससे कि वे भविष्य में अपनी आजीविका जुटा सकें।' कोविड- 19 के चलते उनके सभी टूर्नमेंट स्थगित किए जा चुके हैं। धामी ने मीडिया को बताया, 'इन दिनों उन्हें एक तय टूर्नमेंट में भाग लेना था लेकिन कोविड- 19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। मैं सरकार से गुहार लगाना चाहता हूं कि मेरी शैक्षिक योग्यता के अनुसार मुझे नौकरी दी जाए।' मजदूरी शुरू करने से पहले धामी कुछ बच्चो को पिथौरागढ़ में ही क्रिकेट कोचिंग देते थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते बच्चो ने आना छोड़ दिया, जिसके बाद वह भी अपने गांव लौट आए। उनके घर पर बूढ़े मां-बाप के अलावा एक बहन और एक भाई भी है। लॉकडाउन से पहले भाई गुजरात के एक होटल में जॉब करता था लेकिन अब वह भी बेरोजगार है। परिवार के पास इस मुश्किल समय में घर का खर्च चलाने के लिए पैसे भी नहीं बचे थे, तो धामी ने फिर मनरेगा स्कीम के तहत गांव में मजदूरी करना शुरू किया।


https://ift.tt/3g7fiyW

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw