Skip to main content

वनडे क्रिकेट सुपर सीरीज, क्या है ICC का प्लान

ODI सुपर लीग की शुरुआत इस सप्ताह हो जाएगी। इस लीग से आईसीसी के 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ टीमें तय होंगी। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसकी घोषणा की थी। इस टूर्नमेंट में आईसीसी के फुल 12 सदस्यीय टीमों के अलावा नीदरलैंड्स शामिल होंगे। नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीती थी।

इस टूर्नमेंट हर टीम तीन मैचों की सीरीज की चार घरेलू और चार अवे सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच गुरुवार से साउथैम्पटन में शुरू हो रही सीरीज से होगी। बाकी शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

हर टीम को हर जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे। हर टाई, नो रिजल्ट और रद्द मैच के लिए पांच अंक मिलेंगे। वहीं हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे।

2023 के वर्ल्ड कप के लिए मेजबान भारत के अलावा टॉप सात टीमें ऑटोमैटिक क्वॉलिफाइ करेंगी। पांच टीमें जो क्वॉलिफाइ नहीं कर पाएंगी वे असोसिएट टीमों के साथ एक क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट में खेलेंगी। इसमें से दो टॉप टीमें 10 टीमों के टूर्नमेंट के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी।

टूर्नमेंट में फ्रंट-फुट नो बॉल के लिए तीसरे अंपायर को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा स्लो-ओवर रेट के लिए पेनल्टी भी लगेगी और उनके अंक काटे जाएंगे।

टी20 क्रिकेट बढ़ने के साथ-साथ वनडे इंटरनैशनल के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। टेस्ट क्रिकेट असली चुनौती है और टी20 मनोरंजन का तड़का। ऐसे में वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता और प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए आईसीसी की ओर से काफी कोशिशें की जा रही हैं। आईसीसी को उम्मीद है कि सुपर लीग 50 ओवरों के प्रारूप को एक बार फिर लोगों के बीच लोकप्रिय बना पाएगी।

पिछले सप्ताह आईसीसी ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 को फरवरी-मार्च से खिसकाकर अक्टूबर-नवंबर में कर दिया था ताकि देशों को कोरोना वायरस के कारण हुए मैचों के नुकसान की भरपाई का समय मिल सके।



https://ift.tt/2P3xqxy

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw