Skip to main content

दो बार टॉस जीतकर भी पहले बल्लेबाजी नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा: वॉल्श

मैनचेस्टर दिग्गज तेज गेंदबाज का मानना है कि वेस्टइंडीज ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में हार के दौरान टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता देकर गलती की।वॉल्श का मानना है कि वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट जीतने के बाद सुरक्षित रवैया अपनाने की कोशिश की और इसके कारण उसे सीरीज गंवानी पड़ी। वेस्टइंडीज ने साउथम्पटन में पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरे और तीसरे टेस्ट में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने विजडन ट्रॉफी दोबारा जीत ली। वॉल्श ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘वे संभवत: सोच रहे थे कि हम 1-0 से आगे हैं, चलो सुरक्षित होकर खेलते हैं और अगले दो टेस्ट में हार से बचने की कोशिश करते हैं और मुझे लगता है कि यहां उन्होंने वह किया जो इंग्लैंड चाहता था।’ वेस्टइंडीज की ओर से 132 टेस्ट में 519 विकेट चटकाने वाले वॉल्श ने कहा, ‘दो बार टॉस जीतना और बल्लेबाजी नहीं करना, यह अच्छा सवाल है जिनका उन्हें जवाब देना है। मुझे लगता है कि हमने संभवत: इससे सीरीज गंवा दी।’ वॉल्श ने हालांकि पहले टेस्ट में हार के बाद वापसी का श्रेय इंग्लैंड की टीम को दिया। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इसके बावजूद आप इंग्लैंड से श्रेय नहीं छीन सकते। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला। उनके पास कुछ शीर्ष स्तरीय गेंदबाज हैं और ब्रॉड दूसरे टेस्ट में खुद को साबित करने के इरादे से उतरे और फिर इस लय को जारी रखा। एक बार लय में आने के बाद इंग्लैंड ने दबदबा बनाया।’


https://ift.tt/2BHQjDp

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw