Skip to main content

डर के मारे युवराज ने छोड़ा था टेनिस खेलना, थामा था बल्ला

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा है कि वह एक समय पर टेनिस खिलाड़ी भी बनना चाहते थे। युवराज ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा है कि उनके पिता ने एक रैकेट लाकर दिया था वह टूट गया था। इसके बाद उन्होंने डर के मारे दूसरा रैकेट नहीं मांगा था। युवराज ने कहा, 'मुझे स्केटिंग और टेनिस काफी पसंद थे। मैं टेनिस में करियर बनाना चाहता था। मुझे याद है कि मैंने अपनी मां से रैकेट मांगा था और उन्होंने मेरे पिता से इसके लिए कहा। पिता थोड़े नाराज हुए लेकिन उन्होंने उस समय करीब 2500 रुपये का रैकेट लाकर दिया। मैं क्वॉर्टर फाइनल या कुछ खेल रहा था और आखिर में हार गया। मैंने रैकेट जोर-जोर से मारा वह टूट गया।' युवराज ने कहा, 'रैकेट टूटने के बाद मैं अपने पिता से नया रैकेट मांगने से डर गया था। तब मैंने सोचा कि कुछ दिन क्रिकेट खेल लेता हूं उसके बाद नया रैकेट मांग लूंगा। लेकिन मुझे क्रिकेट खेलने में मजा आने लगा और फिर मैंने टेनिस खेलना छोड़ ही दिया। इसे भी पढ़ें- स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए युवराज ने कहा कि वह अपनी फिटनेस के लिए टेनिस खेलते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें टेनिस खेलने में इतना मजा आता है कि वह क्रिकेट को बहुत ज्यादा मिस नहीं करते। युवराज ने कहा, 'मैंने टेनिस हमेशा फिटनेस के लिए खेला है। मुझे टेनिस बहुत पसंद है और सच कहूं तो मैं अब क्रिकेट न खेल पाने को ज्यादा मिस नहीं करता मैं लगभग हर दूसरे दिन टेनिस खेलता हूं।' युवारज ने आगे कहा कि कैसे रिटायरमेंट के बाद भी खिलाड़ी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं। उन्होंने सचिन तेंडुलकर के साथ हुई हालिया बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सचिन ने उनसे कहा था कि अगर वह चार-पांच दिन न खेलें तो वह थोड़े परेशान से हो जाते हैं। युवराज ने कहा, 'सचिन कह रहे थे कि उनके लिए कोई न कोई खेल खेलना जरूरी होता है। चाहे वह गोल्फ हो या टेबल टेनिस या फिर बैडमिंटन। तो यह हर खिलाड़ी के लिए जरूरी होता है।'


https://ift.tt/2BD6tOo

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw