Skip to main content

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का 'सुपरमैन' कैच

दुबई चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार को एक बार फिर दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा भर है। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का ऐसा कैच पकड़ा जिसने दिखाया वह अब भी काफी फिट हैं। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए आईपीएल 2020 (IPL) के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की पारी का 19वां ओवर चल रहा था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन (Sam Curran) ने की एक ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट बॉल को अय्यर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद अय्यर के बैट पर पूरी तरह आई नहीं और किनारा लेती हुई स्टंप के पीछे उड़ती हुई गई। हालांकि गेंद विकेटकीपर धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पहुंच से दूर जा रही है। हालांकि चेन्नै के कप्तान के इरादे कुछ और थे। 39 साल के धोनी ने अपने दाएं ओर पूरी छलांग लगाई और लाजवाब कैच किया। अय्यर 22 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) के 43 गेंद पर 64 रन की बदौलत 3 विकेट पर 175 रन बनाए। साव और धवन (Dhawan) ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। हालांकि दिल्ली की टीम इस मजबूत आधार का बहुत ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। एक समय लग रहा था कि वह आसानी से 200 के करीब पहुंच जाएंगे लेकिन चेन्नै ने बीच के ओवरों में अच्छी लगाम लगाई। हालांकि 175 का स्कोर भी चेन्नै के बल्लेबाजों के लिए काफी साबित हुआ। चेन्नै की टीम दिल्ली के गेंदबाजों के सामने खुलकर नहीं खेल पाए। टीम ने सात विकेट पर 131 रन ही बनाए।


https://ift.tt/33TD6kI

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw