Skip to main content

IPL 2020: कैच छोड़ने के बाद काफी निराश नजर विराट कोहली, बोले आज दिन अच्छा नहीं था

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक शानदार फील्डर हैं। अपनी फील्डिंग से वह मैदान में एक स्टैंडर्ड सेट करते हैं। लेकिन गुरुवार को IPL 2020 के छठे मैच में (Kings XI Punjab) के खिलाफ मैदान पर उनका दिन अच्छा नहीं रहा। कोहली (Virat Kohli) ने किंग्स इलेवन (KXIP) के कप्तान (KL Rahul) को एक नहीं बल्कि दो-दो मौके दिए। कोहली (Virat Kohli) ने राहुल (KL Rahul) का पहला कैच तब छोड़ा जब वह 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरा मौका तब दिया जब राहुल 89 के स्कोर पर थे। राहुल ने भी इन दो मौकों का पूरा फायदा उठाया और 132 का स्कोर बनाया। राहुल के शतक की मदद से उनकी टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 206 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। फील्डिंग के बाद कोहली बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए। वह सिर्फ 1 रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल (Sheldon Cottrell) की गेंद पर आउट हो गए। रॉयल चैलेंजर्स (RCB) की पूरी टीम 17 ओवर में 109 के स्कोर पर आउट हो गई। KXIP ने 97 रनों से मैच जीतकर आईपीएल (IPL) 2020 में अपनी शानदार शुरुआत की। मैदान पर अपने खराब दिन को लेकर कोहली खुद भी काफी हताश और निराश नजर आए। मैच के बाद कोहल ने प्रजेंटेशन के दौरान कहा, 'मुझे आगे बढ़कर इस प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी, आज मैदान में अच्छा दिन नहीं था। अहम मौके पर केएल राहुल (KL Rahul) को दो कैच छोड़ने (Kohli Dropped KL Rahul) से हमें 35-40 रन का अतिरिक्त नुकसान हुआ। हम शायद उन्हें 180 के आसपास रोक लेते तो लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही हम पर दबाव नहीं होता। हमें पता है कि हमने क्या गलती की। और मुझे आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी और कहना होगा कि मुझे वे दो कैच लेने चाहिए थे।' राहुल ने 69 गेंद पर 132 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और सात छक्के जड़े। अपनी पारी के दम पर उन्होंने आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले ऋषभ पंत के नाम यह रेकॉर्ड था जिन्होंने 128 रनों की पारी खेली थी। राहुल ने सिर्फ अपनी 60वीं पारी में 2000 आईपीएल रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। दाएं हाथ के इस क्लासिकल बल्लेबाज ने चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंडुलकर के 63 पारियों के रेकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने कहा, 'आज अच्छा नहीं रहा। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमने अच्छी वापसी की। किंग्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की और बाद के ओवरों में भी तेजी से रन बनाए।' कोहली ने आगे कहा, 'यह वह दिन था जब क्रिकेट के मैदान पर ऐसी चीजें होती हैं, ऐसा होता है और आपको उसे स्वीकार करना पड़ता है। हमने एक अच्छा मैच खेला और एक खराब मैच भी खेला। अब वक्त आगे बढ़ने का है। हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा।' कोहली इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। उनके स्थान पर उन्होंने जोश फिलिप को इस स्थान पर बल्लेबाजी करने भेजा। कोहली से जब इस फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जोश वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और इसके अलावा बीबीएल में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। टूर्नमेंट की शुरुआत है तो हमने सोचा कि हम उनकी क्षमता का अच्छा इस्तेमाल करें और फिर देखें कि चीजें कहां जाती हैं। हमें लगा कि इससे हमारे मिडल ऑर्डर को थोड़ी मजबूती मिलेगी।'


https://ift.tt/3kJRQJU

Comments

Related Posts

Kelce Mansion Privacy Plans: Neighbours question evergreens and sewer risk; board to revisit on Nov 10

Travis Kelce’s $5.35 million Ohio mansion faces fresh scrutiny as local officials continue reviewing plans for the historic lakeside estate. While the revised six-foot privacy fence received approval in September, the proposed rear landscaping remains unresolved. Neighbors have raised concerns about tree heights and potential damage to shared sewer lines. Bratenahl’s Architectural Review Board is scheduled to revisit the landscaping proposal on November 10, 2026, leaving parts of the property improvements pending. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/wsGDP4a

Asian Para Games: India's full schedule for October 21

On October 21, India aims to build on its momentum during the Asian Para Games. A variety of athletes are set to compete across disciplines such as athletics, swimming, and powerlifting. Following a successful previous day, the team is eager to boost its medal count, with numerous medal events lined up that highlight emerging talent across various sports. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/RtfIlTz

Asian Para Games Day 1 Live: India target strong start as Nishad Kumar, Avani Lekhara lead day 1 challenge

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/faj3tIh

Asian Para Games Live: Sheetal Devi, Preeti Pal lead India’s medal hopes on October 21

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/fRHBisv

'Abhishek was also taking a little time': Pujara explains why Samson struggled in 3rd T20I

Cheteshwar Pujara said Sanju Samson’s early dismissal for three in the third T20I against West Indies resulted from failing to read the pitch properly and accelerating too soon. He also praised Ishan Kishan for his effective role at No. 3, highlighting his ability to maximise the Powerplay and contribute valuable quick runs. India won by 14 runs, taking a 2-1 series lead. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/yOJV1AL