Skip to main content

धोनी ने कई बार लगाई है नैया पार इसी वजह से उठ रहे हैं चेन्नै के रनचेज पर सवाल: हर्षा भोगले

दुबई चेन्नै सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 3 विकेट पर 175 बनाए लेकिन जवाब में चेन्नै सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 131 रन बनाए। आईपीएल के इस सीजन में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर रहे हैं। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि अभी तक हुए सात में से छह मैचों में पहले में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि लगातार दो मैचों में चेन्नै की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। दिल्ली के खिलाफ हार के बारे में हर्षा ने कहा कि चेन्नै कभी टारगेट का पीछा करती हुई नजर ही नहीं आई। टीम ने पूरे मैच में जज्बा नहीं दिखाया। भोगले ने यह भी कहा कि कोई दूसरी टीम होती तो इतने सवाल नहीं पूछे जाते। चेन्नै के बारे में इसलिए यह सब सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उनके पास है। धोनी कई बार इतिहास में टीम को मुश्किल हालात से निकालते लाए हैं और इसी वजह से अगर चेन्नै स्कोर हासिल नहीं कर पा रही है तो सवाल उठने लाजमी हैं। साइमन डूल ने भी इसी बातचीत में कहा कि चेन्नै के कई खिलाड़ी कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते हैं और इसका असर नजर आ रहा है। उन्होंने वॉटसन का उदाहरण दिया जो साल में सिर्फ कुछ ही टूर्नमेंट खेलते हैं। डूल ने यह भी कहा कि टीम को सुरेश रैना और अंबाती रायुडू की कमी भी खली। रैना इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं और रायुडू चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं थे।


https://ift.tt/2EyDoF6

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw