Skip to main content

चौथा T20I: जानें, वेलिंग्टन का मौसम, पिच, रेकॉर्ड

वेलिंग्टनभारतीय टीम ऑकलैंड से हैमिल्टन होते हुए अब वेलिंग्टन पहुंच चुकी है। जहां उसके और मेजबान न्यू जीलैंड के बीच टी-20 इंटरनैशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बेजोड़ फॉर्म में है और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। मेजबान टीम को जहां पहली जीत का इंतजार है, जबकि टीम इंडिया के पास 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से जीतने का मौका है। पिच और मौसम बैटिंग के लिए अच्छी विकेट है। वेलिंग्टन में पिछले पांच मैचों में चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं और उनका ऐवरेज स्कोर 178 रन रहा है। जनवरी-2018 के बाद से यहां स्पिनर्स की तुलना में फास्ट बोलर्स को ज्यादा विकेट मिले हैं। मैच के दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि आकाश साफ रहेगा। बारिश के बाधा डालने की संभावना कम है। पढ़ें- नंबर गेम
  • 99 टी20 इंटरनैशनल पारियां खेली हैं रोहित शर्मा ने अब तक 107 मैचों में, केवल शोएब मलिक (105) ने उनसे ज्यादा पारियां खेली हैं।
  • 2014 से अब तक न्यू जीलैंड ने वेस्टपैक स्टेडियम पर अपने पिछले छह टी20 इंटरनैशनल मैच जीते हैं।
आईसीसी टी20 रैंकिंग्स
  • भारत 5
  • न्यू जीलैंड 6
पढ़ें- आमना सामना
  • कुल मैच 14
  • भारत जीता 6
  • न्यू जीलैंड जीता 8
संभावित प्लेइंग XI भाारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर/ नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी तथा जसप्रीत बुमराह पढ़ें- न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर/ डेरेल मिचेल, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर/ स्कॉट कुजेलिन, हामिश बेनेट


https://ift.tt/38UXX8l

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw