Skip to main content

विडियो- सुपरफिट विराट कोहली का स्टंट देखा आपने?

नई दिल्लीभारतीय टीम के कप्तान फिटनेस के मामले में दुनियाभर के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 इंटरनैशनल सीरीज के तीसरे मैच से ठीक पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है। जिम में वर्कआउट के दौरान शूट किए गए विडियो में वह एक स्टंट करते दिख रहे हैं। दरअसल, वह वर्कआउट के दौरान सामने रखे एक बॉक्स पर छलांग लगा रहे हैं। उनके इस स्टंट पर जहां फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है तो हरभजन सिंह ने भी तारीफ की है। 'टर्बनेटर' नाम से मशहूर भज्जी ने अपने पुराने साथी विराट कोहली की तारीफ में विडियो पर कॉमेंट किया- वाह...। इसके साथ उन्होंने इमोजी भी बनाई। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब कोहली ने अपने वर्कआउट का विडियो शेयर किया है। इससे पहले भी वह तस्वीर और विडियो शेयर करते रहे हैं। पढ़ें- न्यू जीलैंड पर 2-0 की बढ़त उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम फिलहाल न्यू जीलैंड दौरे पर है। वहां उसे 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया टी-20 सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। उसने ईडन पार्क में खेले गए दोनों मुकाबलों में मेजबान टीम को हराया था। बुधवार को है तीसरा मैचदौरे का तीसरा टी-20 मैच हैमिल्टन के सेडेन पार्क में बुधवार यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा। यहां विराट कोहली की टीम की कोशिश जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की होगी।


https://ift.tt/36sXQix

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw