Skip to main content

सर्जरी से कमबैक, नीरज Oly के लिए क्वॉलिफाइ

नई दिल्लीकोहनी की चोट से उबरकर भारत के जैवेलिन थ्रोअर ने शानदार कमबैक किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका में ऐथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग में 87.86 मीटर की दूरी के साथ इसी साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक गेम्स के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। चोट के बाद नीरज का यह पहला इवेंट था, जिसमें उन्हें ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन की उम्मीद थी। इस चोट के कारण नीरज को सर्जरी भी करानी पड़ी थी। ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने कहा कि उन्होंने इस बात की पुष्टि साउथ अफ्रीकी फेडरेशन से की है कि यह इवेंट मान्यता प्राप्त इंटरनैशनल इवेंट था, जिसके चलते ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन भी हो गया। नीरज ने ट्वीट किया, '87.86 मीटर, कंपीटिशन मोड में वापसी से काफी अच्छा लग रहा है। आप सभी की शुभकामनाओं और हमेशा सपॉर्ट के लिए सभी का धन्यवाद, जय हिंद।' चोपड़ा की मैनेजर कंपनी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने भी ट्विटर पर उनके ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन की पुष्टि की। नीरज आखिरी बार अगस्त-2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में खेले थे, जहां उन्होंने 88.06 मीटर के नैशनल रेकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। कोहनी की चोट के कारण वह पिछले साल ज्यादातर इवेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। वह नैशनल ओपन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन एएफआई ने उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार होने में थोड़ा और समय दिया।


https://ift.tt/2uK6Oux

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw