Skip to main content

साक्षी बोलीं 'स्वीटी-स्वीटी' तो धोनी हुए शर्म से लाल!

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान मैदान पर काफी 'कूल' नजर आते हैं, लेकिन रोमांस के मामले में वह थोड़े शर्मीले हैं। उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ दिल्ली के एक होटल में नजर आ रहे हैं। इस विडियो में साक्षी अपने पति क्रिकेटर धोनी को 'स्वीटी, स्वीटी' कहकर पुकार रही हैं। वह उनकी तरफ देखते नहीं हैं, लेकिन साक्षी खुद उनके पास चली जाती हैं। जैसे ही धोनी के पास साक्षी पहुंचती हैं, तो वह थोड़ा शरमा जाते हैं। देखें, विडियो में दिख रहा है कि धोनी दिल्ली के एक होटल में अपना सामान उतार रहे होते हैं, तभी उनकी पत्नी साक्षी उन्हें लगातार 'स्वीटी-स्वीटी' कहती हैं। हालांकि धोनी उन्हें अनसुना करते हैं। दूसरे विडियो में धोनी अपनी पत्नी के पास आते हैं और साक्षी फिर उन्हें स्वीटी और क्यूटी कहती हैं जिसपर धोनी मुस्कुराते हैं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह विडियो शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले धोनी का एक और विडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें डांस के लिए स्टेज पर बुलाया जाता है तो वह पीछे भागते हैं और हाथ जोड़ते हैं। इंग्लैंड में पिछले साल न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। हाल में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया।


https://ift.tt/36GzVMY

Comments

Related Posts

RCB की बॉलिंग का बनाया मजाक, एक-एक को कूटा, कौन हैं दिल्ली को एकतरफा जीत दिलाने वाले फिल साल्ट?

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फिल साल्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों को जमकर कूटा। मोहम्मद सिराज से लेकर वानिंदु हसरंगा तक उन्होंने किसी पर रहम नहीं किया। उनकी इस पारी की मदद से आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने 182 रनों का लक्ष्य 20 गेंद रहते हासिल कर लिया। https://ift.tt/c7b25g6

धोनी-धोनी... रौंगटे खड़ा कर देगा ये वीडियो, माही को देखने स्टेडियम में उमड़ी भीड़

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। अनुमान है कि वह कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, ऐसे में फैंस अपने थाला को सुनहरी विदाई देना चाहेंगे। https://ift.tt/h2UVRqe

होली में जीत का रंग उड़ाता है भारत, दो WC और एक ही विरोधी, युवी-धोनी बने थे रॉकस्टार

Holi 2023: होली के दिन भारतीय क्रिकेट टीम अपने पूरे रंग में होती है। इतिहास में ऐसे दो मौके आए जब इस दिन टीम इंडिया ने कोई मैच खेला हो। दिलचस्प है कि दोनों ही मैच वर्ल्ड कप में हुए और दोनों ही बार सामने कैरेबियाई टीम थी। https://ift.tt/neGTEMS

5 टीमें, 87 खिलाड़ी, 22 मैच... महिला क्रिकेट में आज से नए युग की शुरुआत

Women's Premier League: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत आज से होगी। पहला मैच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा। 5 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान 87 खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगी। 26 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाना है। https://ift.tt/yAaMbBC