Skip to main content

तीसरा T20 आज, जानें मौसम, पिच और रेकॉर्ड

हैमिल्टन5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में जीत के साथ न्यू जीलैंड के खिलाफ भारत ने 2-0 की बढ़त ले ली है। तीसरा मैच हैमिल्टन में आज खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि यह मुकाबला जीतते हुए न्यू जीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीत सुनिश्चित कर ले। भारत ने ऑकलैंड में पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: छह और सात विकेट से जीत दर्ज की थी। पिचसेडन पार्क को अमूमन हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। यहां पिछले पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने तीन मौकों पर 190 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। वहीं, बीते साल खेले गए टी20 इंटरनैशनल में न्यू जीलैंड ने यहां 212 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन भारत को केवल 4 रनों से हरा पाया था। न्यू जीलैंड के बाकी बहुत से स्टेडियमों से अलग सेडन पार्क गोलाकार है जो कि विशेष रूप से क्रिकेट के लिए ही बनाया गया था पढ़ें- मौसमहैमिल्टन में आज दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच अवधि के दौरान मौसम में सुधार आएगा। ऐसे में दर्शकों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। अच्छी बात यह है कि इस ग्राउंड में बढ़िया ड्रेनेज सिस्टम मौजूद है। मैच के दौरान तापमान 19 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पढ़ें- आईसीसी टी20 रैंकिंग्स
  • भारत 5
  • न्यू जीलैंड 6
आमना सामना
  • कुल मैच 13
  • भारत जीता 5
  • न्यू जीलैंड जीता 8
संभावित प्लेइंग XI भाारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर/ नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी तथा जसप्रीत बुमरा न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर/ डेरेल मिचेल, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर/ स्कॉट कुजेलिन, हामिश बेनेट


https://ift.tt/2u1KrAO

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw