Skip to main content

पाक के पेसर को भी IPL में नहीं खेल पाने का मलाल

कराची पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने को दुनिया की ‘शीर्ष टी20 लीग’ करार देते हुए कहा कि उन्हें खेद है कि उन्हें इस टूर्नमेंट के शुरुआती सत्र के बाद इसमें खेलने का मौका नहीं मिला। तनवीर ने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘हां एक पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते मुझे और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेद है कि वे आईपीएल में नहीं खेल सकते। यह विश्व की शीर्ष टी20 लीग है और कौन खिलाड़ी इसमें नहीं खेलना चाहेगा।’ पढ़ें, आईपीएल के पहले सत्र में 35 वर्षीय तनवीर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। उन्होंने राजस्थान को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं लिया गया। तनवीर ने कहा कि शेन वॉर्न की अगुआई में उन्होंने अपने पहले आईपीएल से काफी कुछ सीखा था। तनवीर ने पाकिस्तान के लिए अप्रैल 2017 में आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल खेला था। हालांकि वह दूसरी टी20 लीगों में खेलते हैं और एक विशेषज्ञ गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले एक साल में टी20 लीग में खेलना कम किया है क्योंकि मैं पाकिस्तान के लिए और मैच खेलना चाहता हूं।'


https://ift.tt/2Sdw8BB

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw