Skip to main content

कोबी ब्रायंट की मौत: 2012 का ट्वीट हो रहा वायरल

नई दिल्लीअमेरिका के महान बास्केटबॉलर कोबी ब्रायंट का रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। कैलिफॉर्निया के कैलाबैसस में हुए इस हादसे में उनके अलावा 8 अन्य की भी मौत हो गई है। सबसे दुखद बात यह है कि उन 8 में ब्रायंट की 13 वर्षीय बेटी गियेना भी शामिल हैं, जो उभरती हुई बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं। वहीं, इस मामले से जुड़ा एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिस पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, Noso नाम के यूजर का एक ट्वीट है, जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि कोबी ब्रायंट की मौत हेलिकॉप्टर क्रैश में होगी। ट्वीट का समय 14 नवंबर, 2012 दिख रहा है। जहां एक ओर लोग इस भविष्यवाणी पर हैरानी जता रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ने इसे ट्विटर में बग बताया है। यही नहीं, कुछ ने तो दावा किया है कि यह ट्वीट पूरी तरह से फर्जी है और ट्विटर में कोई टेक्निकल दिक्कत या फिर हैक करके ऐसा किया गया है। एक यूजर ने सवाल उठाया है कि Carbon V2.5 का उपयोग 2012 में कैसे किया जा सकता है, जबकि इसका V2.4.31 वर्जन ही 2015 में आया। बता दें कि इस ट्वीट को Carbon V2.5 से किया गया है। एक यूजर ने लिखा- उसने सिर्फ अपना पोस्ट बदल दिया है। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने इस ट्वीट के मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने पूछा क्या आप बता सकते हैं कि मेरी खुशी एक बार फिर कब लौटेगी? एक ने पूछा भाई क्या आप बता सकते हो कि मेरी एक्स गर्लफ्रेंड वापस कब आएगी...


https://ift.tt/38NqVHj

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw