Skip to main content

IPL: 4 खिलाड़ी रिटेन करने के बावजूद RCB को अभी नहीं मिलेगा कप्तान? जानिए क्यों

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र के लिए आज रिटेंशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 4 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली, करिश्माई स्पिनर युजवेंद्र चहल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करना पक्का माना जा रहा है। चौथे खिलाड़ी के लिए 3 प्लेयर्स (मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, देवदत्त पडिक्कल) में जंग होगी। कप्तान छोड़ने वाले विराट कोहली और युजवेंद्र चहल को रिटेन किया जाएगा जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने भी पिछले सत्र में अच्छे प्रदर्शन से टीम का भरोसा जीता है। यादगार आईपीएल के बाद भारत की ओर से सफल पदार्पण करने वाले हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज के बीच रिटेन होने के लिए संघर्ष होगा। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को छोड़ने का फैसला भी आसान नहीं होने वाला। रोचक बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम के अनुसार अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन करने के बावजूद RCB को अभी कप्तान नहीं मिलेगा। कोहली ने 2021 सत्र के बाद कप्तान छोड़ने का फैसला किया था। एबी डिविलियर्स कप्तानी के दावेदार हो सकते थे, लेकिन सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद खबरें आईं कि फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाने के बारे में सोच रहा है। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान इससे इत्तेफाक नहीं रखते। पठान ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि मैक्सी फ्री प्लेयर हैं। कप्तानी मिलने के बाद उनपर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। ऐसे में वह जिस प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, शायद वैसा नहीं कर पाएं। उनके इस बात से क्रिकेट फैंस भी इत्तेफाक रख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 की नीलामी में 14.5 करोड़ की भारी-भरकम कीमत देकर टीम से जोड़ा था। मैक्सी ने हालांकि मिडल ऑर्डर में दमदार प्रदर्शन भी किया था। वह आरसीबी के लिए IPL 2021 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 15 मैचों में 42.57 की औसत से 513 रन बनाए थे। दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल के बचपन के कोच रणधीर सिंह मानते हैं कि स्पिनर RCB की कप्तानी कर सकता है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि चहल एक चतुर गेंदबाज हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का नेतृत्व करने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। चहल की तरह स्पिनर आर. अश्विन भी पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी इस बात से कितना इत्तेफाक रखती है यह देखने वाली बात होगी।


https://ift.tt/3xBhlVq

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw