Skip to main content

12वां खिलाड़ी दिलाएगा भारत को जीत, दर्द की वजह से फिर विकेटकीपिंग करने नहीं आए साहा

कानपुर गले में जकड़न से परेशान रिद्धिमान साहा ने भले ही दूसरी पारी में दर्द सहकर बल्लेबाजी की हो, लेकिन वह आज फिर विकेटकीपिंग करने फिर नहीं उतरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी दिन उनकी जगह केएस भरत (KS Bharat) विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तीसरे दिन पहली पारी में भी इस स्थानापन्न विकेटकीपर की सेवाएं ली गई थी, जिन्होंने बिना डेब्यू के ही कुछ शानदार खेल दिखाया था। अब कैसी है साहा की हालत बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया, 'चौथ दिन मैच की दूसरी पारी में कीपिंग के दौरान रिद्धिमान साहा की गर्दन में अकड़न महसूस हुई थी। विकेटकीपिंग के दौरान यह उनके मूवमेंट को प्रभावित कर रहा था। ऐसे में केएस भरत पांचवें दिन उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग करेंगे।' साहा ने दर्द से कराहते हुए ठोकी थी फिफ्टीपहली पारी में फेल रहने वाले साहा ने दूसरी इनिंग में शानदार पारी खेली थी। टीम जब मुश्किल में थी, तब चोटिल की परवाह किए बिना वह मैदान पर उतरे। आठवें नंबर पर खेलते हुए 128 गेंदों में 61 रन बनाए। इस दौरान कई बार उन्हें फिजियो की मदद लेते भी देखा गया। अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी के बूते ही भारत मैच में वापसी कर पाया। वरना मुकाबला पलटना तय लग रहा था। पहली पारी में वह सिर्फ एक ही रन बना पाए थे। बिना डेब्यू के कमाल दिखा रहे भरत आंध्र प्रदेश से आने वाले भरत को अभी भी इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डाले तो समझ आता है कि वह किस स्तर के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। भरत ने आईपीएल 2021 में आरसीबी के आखिरी ग्रुप मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अवेश खान की गेंद पर छक्का जड़ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी, उन्होंने 78 फर्स्ट क्लास मैचों में 4283 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 308 रन रहा है। टीम इंडिया के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Rested) को आराम देकर साहा को स्क्वॉड में जगह मिली थी। भरत ने अपनी विकेटकीपिंग से किया प्रभावित तीसरे दिन जब साहा के मैदान पर न आने से भरत को उतारा गया तब पिच पर असमान उछाल था। ऐसे में भरत ने 85.3 ओवर के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दो बहुत ही अलग तरीके से कैच लपके, साथ ही स्टंपिंग के चतुर रिफलेक्स भी दिखाए, जो असमान उछाल के कारण गलत भी हो सकते थे। तीसरे दिन की शुरुआत में रिद्धिमान की गर्दन में जकड़न थी और भरत वार्मअप कर रहे थे। मैच शुरू होने से 10 मिनट पहले ही उन्हें खेलने के लिए कहा गया। यह इतना आसान नहीं होता।


https://ift.tt/3o0NwKR

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw