Skip to main content

जीत न मिलने के बावजूद गदगद द्रविड़, पिच बनाने वालों को 35 हजार रुपये इनाम में दे दिए

कानपुर न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीन पार्क स्टेडियम में भले ही टीम इंडिया जीतने से चूक गई। बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ बेहद खुश हैं। राहुल द्रविड़ ने शिव कुमार की अगुआई में बेहतरीन पिच तैयार करने वाले कर्मचारियों को 35,000 रुपये का इनाम दिया है। उत्तरप्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने खेल के बाद प्रेस बॉक्स में घोषणा की, ‘हम एक आधिकारिक घोषणा करना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ ने हमारे मैदानकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से 35,000 रुपये दिए हैं।’ अपने समय में द्रविड़ को निष्पक्ष खेल भावना के लिए जाना जाता था। मैदानकर्मियों को मिली प्रोत्साहन राशि इस बात का प्रतीक थी कि पिच पर मैच के पांचों दिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए कुछ था। इस पिच पर जहां शानदार तकनीक दिखाने वाले श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, टॉम लैथम और विल यंग जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए तो वहीं टिम साउदी और काइल जैमीसन जैसे तेज गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम को परेशान किया। पिच से भारतीय स्पिनरों को भी मदद मिली। स्पिनर्स की सराहनाद्रविड़ ने पांचवें दिन के खेल के दौरान पिच से मदद नहीं मिलने के बावजूद भी दबदबा कायम करने पर स्पिन गेंदबाजों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘अगर किस्मत का थोड़ा साथ मिला होता तो मैच का रुख हमारी ओर मुड़ जाता। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की।’ द्रविड़ इस बात से आश्चर्यचकित थे कि मैच के पांचवें दिन पिच से गेंद को बेहद कम टर्न मिल रही थी और गेंद असमान हरकत नहीं कर रही थी। इससे गेंद बल्ले का किनारा नहीं ले रही थी और स्लिप तथा बल्लेबाज के आस-पास खड़े क्षेत्ररक्षकों की भूमिका सीमित हो गई। द्रविड़ ने कहा,‘गेंद नीचे रहने के साथ धीमी आ रही थी, शायद इसमें उछाल और टर्न नहीं था। पांचवें दिन भारतीय परिस्थितियों में पिच में दरार आ जाती है लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं था।’


https://ift.tt/31bMTFC

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw