Skip to main content

वीडियो: मैच के दौरान हादसा, पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार के सिर पर लगी बॉल

नई दिल्ली टी-20 क्रिकेट देखने वालों को अब 50 ओवर्स के वनडे इंटरनेशनल बोरिंग लगने लगे हैं। 20-20 ओवर के मैच ने क्रिकेट में अलग तड़का लगाया था। मजेदार बात ये है कि अब टी-10 का जमाना आ चुका है। यूएई में () खेला जा रहा है। इसी टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। चेन्नई ब्रेव्स और नॉर्दर्न वारियर्स के बीच मुकाबला जारी था। मैच के दौरान एक थ्रो सीधा आकर अंपायर अलीम डार के सिर पर लग गई। डार ने बचने की भरपूर कोशिश की, लेकिन गेंद ने उन्हें अपना निशाना बना ही लिया। बॉल लगते ही अलीम डार घबरा गए और तुरंत अपनी कैप निकाली। पास में खड़ा खिलाड़ी भी तुरंत मदद के लिए दौड़ा। चोट लगी जगह को रगड़ने लगा। तब तक नॉर्दर्न वारियर्स के फिजियो भी अंपायर अलीम डार के पास पहुंच गए। हालांकि कुछ ही समय के बाद वह पूरी तरह से ठीक नजर आए। घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब अलीम डार के साथ मैदान पर कोई अनहोनी घटी हो, इससे पहले भी वह चोटिल हो चुके हैं। नीचे देखिए पूरा वीडियो मैच की बात करें तो लुईस और मोईन अली ने नार्दर्न वारियर्स के लिए खेलते हुए 6 ओवरों में 106 रन पीट दिए। दोनों ने मिलकर अपनी साझेदारी के दौरान 8 छक्के लगाए। 10 ओवर में नार्दर्न वारियर्स के 152 रन के जवाब में चेन्नई ब्रेव्स 10 ओवरों में 133 रन ही बना पाई। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा।


https://ift.tt/2Zv9U5D

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw