Skip to main content

जिसे डेब्यू से पहले गावस्कर का आशीर्वाद मिल गया हो उस श्रेयस अय्यर को भला कौन रोक पाएगा

कानपुरएक वक्त था जब भारतीय क्रिकेट में मुंबई का बोलबाला होता था। प्लेइंग इलेवन के आधे से ज्यादा खिलाड़ी इसी शहर से आते थे। विजय मांजरेकर, गावस्कर, वेंगसरकर, तेंदुलकर, आगरकर ने अलग-अलग समय पर इस शहर की नुमाइंदगी की। हिटमैन रोहित शर्मा भी मुंबई का झंडा बुलंद करते हैं। अब मुंबई क्रिकेट की इसी परम्परा को श्रेयस अय्यर बढ़ा रहे हैं।

लगातार विकेट गिरने के बाद एक वक्त टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन ऐसे में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर और अनुभवी रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पहले दिन पांचवें विकेट के लिए 113 रन की अटूट साझेदारी निभाते हुए भारत की ओर पलड़ा थोड़ा झुका दिया।


जिसे डेब्यू से पहले गावस्कर का आशीर्वाद मिल गया हो उस श्रेयस अय्यर को भला कौन रोक पाएगा

कानपुर

एक वक्त था जब भारतीय क्रिकेट में मुंबई का बोलबाला होता था। प्लेइंग इलेवन के आधे से ज्यादा खिलाड़ी इसी शहर से आते थे। विजय मांजरेकर, गावस्कर, वेंगसरकर, तेंदुलकर, आगरकर ने अलग-अलग समय पर इस शहर की नुमाइंदगी की। हिटमैन रोहित शर्मा भी मुंबई का झंडा बुलंद करते हैं। अब मुंबई क्रिकेट की इसी परम्परा को श्रेयस अय्यर बढ़ा रहे हैं।



सफल हुआ गुरु द्रविड़ का प्रयोग
सफल हुआ गुरु द्रविड़ का प्रयोग

सुनील गावस्कर से डेब्यू कैप दिलवाना राहुल द्रविड़ के स्टाइल का हिस्सा है। पुराने रिवाज की वापसी है। दरअसल, अपने बचपन के जिस हीरो के पोस्टर्स को युवा क्रिकेटर कमरे की दीवरों पर टांगते हैं। अगर वही आपके डेब्यू मैच से चंद मिनट पहले कंधे पर हाथ रखे और शाबाशी दे तो वही होगा, जो श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में किया।



जिसने दी डेब्यू कैप उसी का तोड़ा रेकॉर्ड
जिसने दी डेब्यू कैप उसी का तोड़ा रेकॉर्ड

1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए सुनील गावस्कर ने 65 रन बनाए थे। वहीं अय्यर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 75 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस से अब दूसरे दिन शतक की भी उम्मीद है। पुजारा और रहाणे के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही थी, लेकिन जडेजा के साथ मिलकर शानदार साझेदारी करते हुए भारत अब मैच में आगे है।



श्रेयस अय्यर और सुनील गावस्कर
श्रेयस अय्यर और सुनील गावस्कर




https://ift.tt/3nPQiT6

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw