Skip to main content

मेसी ने 7वीं बार बैलन डी ओर जीत रचा इतिहास, रोनाल्डो का एक बार फिर टूटा दिल

पैरिसअर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार देर रात 7वीं बार बैलन डी ओर जीतते हुए इतिहास रच दिया। फुटबॉल की दुनिया के बेस्ट प्लेयर को मिलने वाले इस वार्षिक अवॉर्ड के लिए उन्होंने पोलिश के रॉबर्ट लेवानडॉस्की (बायर्न म्यूनिख क्लब) और इटली के जॉर्जिन्हो (चेल्सी) को हराया। इस तरह वह सबसे अधिक बैलन डी ओर जीतने के मामले में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कई मील आगे निकल गए हैं। 34 वर्षीय मेसी के नाम अब 7 अवॉर्ड हो गए हैं, जबकि 36 वर्षीय रोनाल्डो ने 5 बार इस सम्मान को जीता है। बार्सिलोना से पीएसजी पहुंचे मेसी ने 2009 में पहली बार वर्ष के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड हासिल किया था। उन्होंने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और अब 2021 में यह खिताबी अपने नाम किया। दुनिया के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़कर यह ट्रोफी जीतने वाले मेसी को लगता था कि उनकी बादशाहत का 2019 आखिरी वर्ष होगा। उन्होंने कहा, 'यह सम्मान पाना शानदार है। दो वर्ष पहले मैंने सोचा था कि यह आखिरी होगा।' बता दें कि मेसी और रोनाल्डो ने 2008 से अब तक कुल 12 बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पता चलता है कि फुटबॉल की दुनिया पर ये दोनों खिलाड़ी छाए हुए हैं। यही नहीं, मेसी 2008, 2013, 2014, 2016 और 2017 में 5 बार दूसरे नंबर पर भी रहे थे, जबकि रोनाल्डो (2007, 2009, 2011, 2012, 2015, 2018) के साथ ऐसा 6 बार हुआ। दूसरी ओर, महिला वर्ग की यह ट्रोफी स्पेन की एलेक्सिया पुतेलास ने जीती। उन्होंने बार्सिलोना को चैंपियंस लीग की विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। एलेक्सिया को पहली बार नॉमिनेट किया गया था।


https://ift.tt/3DcZ7eg

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw