Skip to main content

भाभी..भाभी.. सानिया मिर्जा को देखते ही लाहौर में नारे.. शरमाई शोएब की दुल्हनिया

लाहौर भारत की बेटी सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू हैं। इस टेनिस स्टार ने क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था, जिसके बाद भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी उनकी फैन फॉलोइंग बन गई। खेल के बाद फुर्सत के पलों में वह अपने परिवार के साथ समय गुजारना नहीं भूलतीं। इसी सिलसिले में बीते दिनों वह एक ब्रांड का प्रचार करने लाहौर पहुंचीं, जहां उनकी मोहब्बत में पूरा हॉल भाभी-भाभी के नारों से गूंज उठा। सानिया मिर्जा ने इस दौरान लाहौर के लिए कही जाने वाली एक मशहूर लाइन भी बोली, ‘जिन लाहौर नी वेख्या, ओ जम्या ही नहीं।’ मशहूर नाटककार असगर वजाहत की यह मशहूर कृति है। ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या ओ जनम्याई नई’ का दुनिया के कई बड़े शहरों में मंचन हो चुका है। परफ्यूम के बिजनेस में उतरे सानिया-शोएब सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपना नया परफ्यूम लॉन्च किया है, इसी को प्रमोट करने के लिए यह जोड़ी पाकिस्तान के हर बड़े शहर जा रही है। कराची के बाद दोनों लाहौर पहुंचे थे। यह वीडियो उसी इवेंट का बताया जा रहा है। परफ्यूम को पाकिस्तान की एक कंपनी के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। लोगों के प्यार को देखकर सानिया को अपनी शादी के दौरान पाकिस्तानियों से मिली मोहम्मत याद आ गई। पाकिस्तान को चीयर करने पहुंचीं थी स्टेडियम सानिया मिर्जा वर्ल्ड टी-20 पाकिस्तान को सपोर्ट करने पहुंचीं थीं। सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ पति शोएब मलिक ने तूफानी पारी खेली थी। तब सानिया की खुशी का ठिकाना नही था। पति ने 18 गेंद में 6 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 54 रन ठोके तो सानिया जमकर तालियां पीट रहीं थीं।


https://ift.tt/3GfmAxl

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw