Skip to main content

IPL से वनडे टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं अजिंक्य रहाणे, बताया प्लान

अरानी बसु, नई दिल्ली टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उपकप्तान () के लिए आईपीएल (IPL 2020) का संस्करण क्रिकेट की शुरुआत से भी कहीं ज्यादा बढ़कर है। टीम इंडिया के लिए सफेद बॉल फॉर्मेट में दोबारा अपनी जगह बनाने का यह उनके पाक आखिरी मौका है। इस बार आईपीएल में रहाणे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलेंगे। टूर्नमेंट से पहले उन्होंने गुरुवार को दुबई से वर्चुअल (ऑनलाइन) प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उन्होंने बीते साल 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए की गई अपनी अनदेखी पर भी नाराजगी साफ जता दी। सीमित ओवर क्रिकेट में ओपनिंग से लेकर मिडल ऑर्डर तक किसी भी क्रम में खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, 'मैं यही सोच रहा था कि वर्ल्ड कप 2019 टीम में नंबर 4 के लिए मेरा नाम होगा। जब वर्ल्ड कप हो रहा था तब मैं काउंटी क्रिकेट खेल रहा था..... बतौर खिलाड़ी सभी यह चाहते हैं कि वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने, तब तो खासकर जब आप जानते हैं कि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, अतीत में आपका रेकॉर्ड भी शानदार रहा है। अब यह जा चुका है। लेकिन हां, मुझे अभी भी लगता है कि नंबर 4 के लिए मेरा नाम वहां होना चाहिए था।' आमतौर पर रहाणे अपने मौकों को लेकर बात नहीं करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी कुछ बतानेकी कोशिश की है। इस बल्लेबाज ने कहा, 'मेरे वनडे टीम से बाहर होने से पहले अगर आप मेरा रेकॉर्ड देखें तो यह अच्छा है। लोग स्ट्राइक रेट, एवरेज की बात करते हैं। लेकिन मेरा रेकॉर्ड वाकई बेहतर है।' इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'सफेद बॉल क्रिकेट में खेलने के लिए मेरे पास क्षमता है, मेरे पास आत्मविश्वास है, और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस फॉर्मेट में फिर से वापसी करूंगा।' वनडे फॉर्मेट में 3 शतक और 24 हाफ सेंचुरी जड़ने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'मैं सफेद बॉल क्रिकेट के बारे में सोच रहा हूं। मेरा लक्ष्य वनडे टीम में वापसी करना ही है। मुझे पूरा भरोसा है और मैंने आईपीएल के लिए भी अभ्यास करना शुरू कर दिया है।' हालांकि आईपीएल में भी रहाणे के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए चुनौतियां कम नहीं होंगी। यहां ओपनिंग के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद शिखर धवन और पृथ्वी साव की जोड़ी होगी। इंग्लिश बल्लेबाज जेसन रॉय भी इस जगह के दावेदार थे, जो चोटिल होने के कारण टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा टीम का मिडल ऑर्डर कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमेयर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों के होने से पहले से ही पैक नजर आ रहा है। जब इस बल्लेबाज से दिल्ली कैपिटल्स के टीम कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अगर मुझे नंबर 5 और 6 पर भी बैटिंग के लिए कहा जाएगा, तो मैं निश्चिततौर पर इस अवसर को लूंगा। मैं यही कहूंगा कि मैं बिल्कुल तैयार हूं।'


https://ift.tt/3b121Gr

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw