Skip to main content

CPL: कायरन पोलार्ड की कप्तानी पारी- 28 बॉल में ठोके 72 रन, TKR जीता

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के धाकड़ तूफानी बल्लेबाज का बल्ला कैरिबियाई प्रीमियर लीग ( 2020) में जमकर चल रहा है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) के कप्तान पोलार्ड ने शनिवार को बारबाडोस ट्रिडेंट्स (BT) के खिलाफ मात्र 28 बॉल में ताबड़तोड़ 72 रन ठोक दिए। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स के लिए यह पारी निर्णायक साबित हुई और उसने 2 विकेट से बारबाडोस पर अपनी जीत दर्ज की। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पोलार्ड जब क्रीज पर पहुंचे, तब नाइटराइडर्स की टीम 62 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी और केवल 7.2 ओवर का खेल ही बाकी था यानी नाइटराइडर्स की टीम को बाकी 44 बॉल में 87 रन की दरकार थी। यहां से पोलार्ड ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैदान पर धूमधड़ाका मचा दिया। उन्होंने 28 बॉल की पारी में 9 छक्के और 2 चौक बरसाए। अंतिम 2 ओवर में TKR को 31 रन की दरकार थी, यहां बारबाडोज के कप्तान जेसन होल्डर 19वां ओवर फेंकने के लिए बोलिंग पर आए। पोलार्ड ने उनकी दो गेंदों पर छक्के जड़ दिए और इस ओवर से कुल 16 रन बटोरे। मैच के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर भी उन्होंने आर. रीफर का छक्के से स्वागत किया। ओवर की दूसरी गेंद पर जब पोलार्ड रन आउट हुए तब TKR की टीम जीत से 8 रन दूर थी। बाकी का काम कैरी पियरे और जेयडन सीन की जोड़ी ने पूरा कर दिया। इससे पहले बारबाडोस ने जॉनसन चार्ल्स (47) और कायल मेयर्स (42) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 148 रन बनाए।


https://ift.tt/3lxmyY0

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw