Skip to main content

Eng vs Pak: मैनचेस्टर में बोला बाबर आजम का बल्ला, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान (Babar Azam) का बल्ला जब बोलता है तो फिर रुकता नहीं है। बाबर आजम के आंकड़ें बताते हैं कि वो कितने शानदार बल्लेबाज होते जा रहे हैं। मैनचेस्टर में इंग्लैंड (EngvsPak) के खिलाफ दूसरे टी-20 ( T20 Records) में बाबर आजम ने शानदार अर्धशतक ठोका। बाबर आजम ने 44 गेंदों में 7 चौकों की मदद से शानदार 56 रन बनाए। बाबर आजम ने एक मामले में उन्होंने () को पछाड़ दिया। बाबर की शानदार पारीबाबर आजम (Babar Azam) ने मैनचेस्टर टी20 (Manchestar T20) में 56 रनों की पारी खेलते ही सबसे ज्यादा टी20 औसत के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया। जिन बल्लेबाजों ने कम से कम 500 टी-20 रन बनाए हैं, उनमें बाबर आजम सबसे ज्यादा टी20 औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम का बल्लेबाजी औसत 50.90 हो गया है और विराट कोहली की बैटिंग एवरेज 50.80 है। विराट कोहली की बराबरीबल्लेबाजी के औसत में बाबर (Babar Azam) आगे निकले लेकिन सबसे तेजी से 1500 रन पूरे करने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की। बाबर आजम ने 39वीं टी-20 पारी में अपने 1500 रन पूरे किये। विराट कोहली (Virat Kohli) और एरॉन फिंच ने भी 39-39 पारियों में 1500 रन पूरे किये थे। यहां पर भी की बराबरीवैसे बाबर आजम सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही नहीं बल्कि टेस्ट फॉर्मेट में भी विराट कोहली की बराबरी पर चल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड टी20 सीरीज में बाबर ने 2000 टेस्ट रन पूरे किये थे। ये कारनामा उन्होंने महज 53 पारियों में किया था। विराट कोहली ने भी अपने 2000 टेस्ट रन 53 पारियों में ही पूरे किये थे। रोमांचक रहा मुकाबलाइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हो रहे दूसरा टी-20 मैंच काफी रोमांचक रहा। हाईस्कोरिंग मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया। टॉम बैंटन (20) और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (44) के विकेट गिरने के बाद मलान और मॉर्गन टीम को जीत के करीब ले गए। मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।


https://ift.tt/3b9vyxH

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw