Skip to main content

क्रिकेट में कप्तानी के बाद अब श्रीलंका की विपक्षी पार्टी के कप्तान होंगे अर्जुन रणतुंगा!

कोलंबो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और 1996 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान () अपने देश की विपक्षी पार्टी के नेता चुने जा सकते हैं। श्रीलंका की सबसे पुराने राजनीतिक पार्टी 'यूनाइटेड नैशनल पार्टी' (UNP) को हाल ही हुए संसदीय चुनाव में सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस बार यूएनपी एक भी सीट नहीं जीत पाई है और चुनाव हारने वालों में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा भी शामिल हैं। इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमासिंघे ने पार्टी के नेतृत्व पद से इस्तीफा देना का फैसला किया है। वह बीते 26 साल से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे और यह उनके कार्यकाल में सबसे बुरी हार है। विक्रमासिंघे के लिए यह पहली बार होगा जब वह 1977 के बाद संसद के सदस्य नहीं चुने गए हैं। 1946 में बनी इस पार्टी की यह सबसे बुरी हार है। 225 संसदीय सीटों में इस पार्टी को सिर्फ 2 फीसदी वोट ही मिले और उनका कोई भी सदस्य इस बार सांसद नहीं बन पाया है। विक्रमसिंघे के इस फैसले के बाद पार्टी उनकी जगह कोई नया चेहरा तलाश रही है। इस रेस में UNP के महासचिव और विक्रमसिघें के चचेरे भाई रुवान विजयवर्धने और पूर्व स्पीकर करु रजसूर्या का नाम भी आगे चल रहा है। 57 वर्षीय रणतुंगा ने हाल ही में बताया, 'चुनाव परिणामों के बाद पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक हुई है, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष के लिए चार नाम प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से एक नाम मेरा भी है। अगर मुझे पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होगी।'


https://ift.tt/2ETnnJy

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw