Skip to main content

आईसीसी क्यों कर रही है इस पुलिसवाले को सैल्यूट

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो रहे को कोरोना वायरस के दौरान अपनी ड्यूटी करने पर सैल्यूट किया है। क्रिकेट करियर के बाद जोगिंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद हैं। शर्मा भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान आगे बढ़कर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। आईसीसी ने टि्वटर पर लिखा- 2007 #T20WorldCup हीरो 2020: असली दुनिया का हीरो क्रिकेट के बाद पुलिसवाले की अपनी भूमिका में जोगिंदर शर्मा उन लोगों में शामिल है जो इस वैश्विक स्वास्थ्य के लिए मुश्किल वक्त में अपना फर्ज निभा रहे हैं। शर्मा ने 2007 के वर्ल्ड टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर फेंका था। भारत ने वह मैच पांच रन से जीता था जब शर्मा ने ओवर की तीसरी गेंद पर मिसबाह उल हक को आउट किया था। इस वैश्विक महामारी के चलते कई खेल आयोजन यह तो रद्द हो चुके हैं या उन्हें टालना पड़ा है। फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन भी 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को 11 मार्च को एक वैश्विक महामारी घोषित किया।


https://ift.tt/39nBIHT

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

RR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चौथी जीत हासिल कर ली है। केएल राहुल की टीम ने टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में हराया। राजस्थान की यह इस सीजन दूसरी ही हार है। लेकिन वह टेबल में टॉप पर बरकरार है। https://ift.tt/UdpuMSi

आज कैसा होगा मौसम, बैट्समैन या बोलर्स, किसका पलड़ा भारी, क्या कहती है ईडन गार्डंस की पिच

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जगाए कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर आज राजस्थान रॉयल्स से होनी है। https://ift.tt/bvDfV0E

PSL: उस्मान खान के तूफानी शतक से जीता मुल्तान सुल्तांस को जीत, जानें कौन सी टीम कहां?

Pakistan Super League 2023 Points Table: पाकिस्तान सुपर लीग का मौजूदा सत्र अपना आधा सफर पूरा कर चुका है। शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलदंर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। https://ift.tt/ywkJSCK