Skip to main content

लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए यूं पसीना बहा रहे हैं लोकेश राहुल

नई दिल्लीकोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण लोगों को बाहर जाना मना है और ऐसी स्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लोकेश राहुल घर में रहकर ही अपने आप को फिट बनाए रखने में लगे हुए हैं। राहुल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का विडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन उन्होंने ‘एनजाइसिंग (इंडोर)’ दिया है। वीडियो में राहुल अपने घर की छत पर एक्सरसाइज करते हुए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। राहुल इस समय शानदार फॉर में हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे वनडे और टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन लीग के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। भारतीय टीम के स्ट्रैंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच निक वेब ने फिजियो नितिन पटेल ने टीम के लिए घर में रहकर ही फिट रहने के लिए कार्यक्रम बनाकर दिए हैं। उदाहरण के तौर पर गेंदबाज को वो एक्सरसाइज दी गई है, जिससे उनकी कोर और लोअर बॉडी मजबूत होगी। इसी तरह बल्लेबाज को वो एक्सरसाइज दी गई हैं, जिससे उसके कंधे और कलाई मजबूत होंगी।


https://ift.tt/2Urmcqe

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw