Skip to main content

वॉन बोले, कहीं टी20 वर्ल्ड कप पर न पड़ जाए कोरोना का साया

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को लगता है कि कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है। और ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया है। उन्होंने कहा इसके चलते इस साल के अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला भी रद्द हो सकता है। कोविड-19 के कारण दुनियाभर में 20 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सारी दुनिया ठहर गई है और इसकी वजह से खेल के कई बड़े आयोजन भी रद्द या स्थगित हो गए हैं। आईपीएल पर संकट के बादल हैं और ओलिंपिक को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। वॉन ने गुरुवार को फॉक्स लीग लाइव में कहा, 'जब हम खेल के बारे में बात करना शुरू करें तो यह ध्यान रखना चाहिए कि यह इस समय प्राथमिकता नहीं है। इस समय दुनिया के कई लोग जिस समस्या से जूझ रहे हैं उसे पहले देखना चाहिए।' आपको उम्मीद करनी चाहिए कि तब तक सब ठीक हो जाएगा लेकिन आप कुछ कह नहीं सकते। आप नहीं जानते उस समय कैसे हालात होंगे।' 'यह अभूतपूर्व वक्त है। हमें मिलने वाली सलाह रोज बदल रही है। दो सप्ताह पहले तक हम सोच रहे थे कि यह बहुत बुरा फ्लू है, लेकिन बादल में हमें अहसास हुआ कि यह इससे काफी बुरा है।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप सामान्य परिस्थितियों में क्रिेकेट वर्ल्ड कप तय वक्त पर खेला जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में फरवरी में सफलतापूर्वक महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। अक्टूबर की 18 से 23 तारीख के बीच इस टूर्नमेंट के प्री-क्वॉलिफायर खेले जाएंगे और उसके बाद 24 अक्टूबर से 12 टीमों का मुख्य टूर्नमेंट खेला जाना है। 8 मार्च को हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को देखने के लिए मेलबर्न के मैदान पर 86000 दर्शक मौजूद थे। कोरोना का बढ़ता खतरा दुनियाभर में जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है और 22,000 के अधिक लोग इस महामारी का शिकार बनकर दम तोड़ चुके हैं। भारत में भी इस वायरस से शिकार लोगों की तादाद 700 के पार चली गई है।


https://ift.tt/2WMD1NO

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw