Skip to main content

युजवेंद्र चहल ने पिता के साथ शेयर किया फनी विडियो, हुआ वायरल

नई दिल्ली कोरोनावायरस वैश्विक महामारी ने खेलों की दुनिया को भी थाम दिया है। दुनिया ठहर गई है और साथ ही खेल आयोजन भी। भारत सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच लेग स्पिनर सेल्फ-क्वॉरनटाइन के दौरान फैमिली के साथ मजेदार टिक-टॉक विडियो बना रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने एक विडियो ट्वीट किया जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। 15 सेकंड के इस विडियो मे वह पिता-पुत्र की जोड़ी एक फनी डायलॉग पर डांस कर रही है। इस विडियो के बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा है- जिसमें पिता अपने बेटे से पूछ रहा है कि तेरे रिजल्ट का क्या हुआ जिस पर बेटा कहता है कि एक गुड न्यूज है और एक बैड न्यूज। पिता पूछता है कि गुड न्यूज क्या है, बेटा कहता है कि मैं पास हो गया और बैड न्यूज, गुड न्यूज गलत है। इस बाद मजाक में उनके पिता उनके पीछे दौड़ने लगते हैं। चहल ने इस विडियो के साथ लिखा कि यह मेरे पिता के साथ मेरा पहला टिकटॉक विडियो है। #Quarantine #staysafe," कुछ ही टाइम में फॉलोअर्स ने इस पर मीम बनाने शुरू कर दिए। यह पहला मौका नहीं है जब चहल ने टिक टॉक पर विडियो पोस्ट किया हो। इससे पहले भी ऐसे विडियो पोस्ट किए हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आए हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने एक विडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक लड़की के गाल खींच रहे थे और उसे काफी पसंद किया गया था। चहल ने भारत के लिए पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कोई मुकाबला खेला था। भारत ने टी20 इंटरनैशल सीरीज तो 5-0 से जीती थी लेकिन वनडे इंटरनैशनल में उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। चहल और कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में खेलते हैं। हालांकि इस बार आईपीएल के 13वें सीजन पर संकट के बादल छा रहे हैं। बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है हालांकि यह पहले 29 मार्च को शुरू होना था।


https://ift.tt/2xp1qP0

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw