Skip to main content

PM मोदी के बाद सबसे प्रशंसनीय शख्स धोनी: सर्वे

नई दिल्ली वर्ल्ड कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हों। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपनी लोकप्रियता के मामले में किसी से भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में हुए एक ताजा सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद धोनी देश में दूसरे सबसे प्रशंसनीय शख्स हैं। यह सर्वे यूगोव (YouGov) ने कराया है, जिसमें 41 देशों के 42 हजार लोगों ने भाग लिया। इस सर्वे में दो कैटिगरीज (पुरुष और महिला) में दुनिया की सर्वाधिक प्रशंसनीय (मोस्ट ऐडमायर्ड) लोगों की सूची तैयार की गई है। इस सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी वैश्विक रूप से सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची में (पुरुष कैटिगरी में) छठे स्थान पर हैं। सिर्फ भारतीय शख्सियतों की बात करें तो मोदी पहले स्थान पर और उनके बाद का नाम है। मतलब धोनी प्रशंसनीय लोगों की सूचि में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान और हॉट फेवरिट खिलाड़ी से भी आगे हैं। इस सर्वे में सर्वाधिक प्रशंसनीय भारतीय महिला की बात करें, तो यहां बॉक्सर मैरी कॉम का नाम शीर्ष पर है। दुनिया भर की प्रंशसनीय महिला शख्सियतों की फेहरिस्त में मैरी कॉम 25वें स्थान पर हैं। टॉप 25 प्रशंसनीय महिलाओं की सूची में मैरी इकलौती भारतीय हैं। इस सर्वे के मुताबिक को (15.66%) ऐडमायरेशन रेटिंग अंक मिले हैं। उनके बाद एमएस धोनी 8.58% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। धोनी के बाद सचिन तेंडुलकर (5.81%) और फिर विराट कोहली (4.46%) का नाम शुमार है।


https://ift.tt/2lGEaGS

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw