Skip to main content

लता जी का बर्थडे: सचिन ने विडियो के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली सुर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बॉलिवुड की तमाम हस्तियां और लताजी के फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने भी लता मंगेशकर को एक खास विडियो मेसेज के जरिए अपनी खास बधाई भेजी है। सचिन ने यह विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया और लता जी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 1.25 मिनट का विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर 'दीदी' (लता मंगेशकर) को टैग कर पोस्ट किया है। इस विडियो के साथ सचिन ने लिखा, 'लता मंगेशकर दीदी आपको 90वें जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां दे।' इसके बाद सचिन ने इस विडियो संदेश में लता जी को बधाई देते हुए उनके साथ अपने अनुभव को याद किया है। सचिन ने विडियो में बताया कि वह तब से उनके गाने सुन रहे हैं, जब वह बहुत छोटे थे और अपनी मां की गोद में ज्यादातर समय बिताते थे। सचिन ने कहा कि ईमानदारी से याद करूं तो मैं यह नहीं बता सकता कि मैंने आपका पहला गाना कब सुना होगा। इस विडियो में सचिन ने बताया कि वह लता मंगेशकर के गानों के इस हद कर फैन हैं कि उनका शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन उन्होंने लता जी का कोई गाना न सुना हो। इस मौके सचिन ने उस लम्हे को भी याद किया, जब स्वर कोकिला लता जी ने सचिन के लिए खासतौर से एक गाना 'तू.. जहां.. जहां... चलेगा, मेरा साया साथ होगा...' गाया था। सचिन ने बताया कि यह उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। इसके बाद सचिन ने कहा अगर भगवान ने मुझे सबसे बड़ा कोई गिफ्ट दिया है, तो वह लता मंगेशकर ही हैं। बता दें कि सचिन तेंडुलकर हमेशा से ही लता मंगेशकर के गानों के फैन रहे हैं। अपने क्रिकेट खेलने के दिनों में वह अपने वॉकमैन या अन्य म्यूजिक उपकरणों में लता मंगेशकर के गानों का खास क्लेक्शन रखते थे और वह खाली समय या सफर के दौरान इन्हीं गानों का लुत्फ लेकर खुद को रिचार्ज किया करते थे। दूसरी ओर लता मंगेशकर भी सचिन तेंडुलकर के खेल की फैन रही हैं। दीदी ने कई बार बताया है कि मौका मिलने पर वह सचिन की बैटिंग देखना पसंद करती थीं।


https://ift.tt/2nngF5Z

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

जिस मुंबई इंडियंस ने सालों तक बेंच पर बैठाकर रखा, पुलिस वाले के बेटे ने उसी की लगा दी लंका

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक जीत दिला दी। मुंबई को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन मोहसिन ने सिर्फ 5 रन दी दिए। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने ही स्काउट किया था। https://ift.tt/s4bzkfx

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw