Skip to main content

अमित शाह ने GCA अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

के. श्रीनिवासराव, मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात क्रिकेट असोसिएशन (GCA) के अध्यक्ष और सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अमित शाह जून 2014 से राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। शाह के अलावा परिमल नथवानी ने उपाध्यक्ष और अमित शाह के बेटे जय शाह ने भी सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। अब परिमल के बेटे धनराज नथवानी, जीसीए में उपाध्यक्ष चुने गए हैं। धनराज के अलावा अशोक ब्रह्मभट्ट, अनिल पटेल और भारत जावेरी क्रमश: सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। जीसीए ने फिलहाल अध्यक्ष पद को खाली रखा है। जल्दी ही राज्य संघ इस रिक्त पद को भरेगा। अमित शाह ने जीसीए अध्यक्ष का यह पद साल 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हटने के बाद संभाला था। मोदी ने 2014 में देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और तब उन्होने यह पद छोड़ा दिया था। अभी किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि आखिर जय शाह ने अपना पद क्यों छोड़ा है, जबकि वह जीसीए और बीसीसीआई दोनों में ही बहुत ऐक्टिव थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनके पास जरूर कोई योजना होगी और वह जल्दी ही इसे सबसे साथ साझा करेंगे।


https://ift.tt/2lYGzfZ

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw