Skip to main content

बेस्ट फ्रेंड की पूर्व पत्नी पर डोरे डाल रहे शेन वॉर्न!

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने आशिक मिजाज के लिए बदनाम वॉर्न पर इस बार अपने ही बेस्ट फ्रेंड की एक्स वाइफ पर डोरे डालने का आरोप लगा है। उनका यह बेस्ट फ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke)हैं। दरअसल, क्लार्क का हाल ही में काइली (Kyly) से तलाक हुआ है। इसके बाद काइली की तस्वीरों पर शेन वॉर्न लाइक्स ठोकते नजर आए हैं।

ब्रिटिश ऐक्ट्रेस लिज हर्ले से लेकर डीजे ऐमिली स्कॉट तक से प्रेम कहानी बना चुके वॉर्न का 2005 में सिमोन के साथ तलाक हो गया था। उसके बाद से वह लगातार अपने नए-नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वॉर्न की इस लिस्ट में जो नया नाम सामने आ रहा है, वह शायद ही क्लार्क का पसंद आए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली ने शादी के सात साल बाद अप्रैल, 2020 में तलाक लेने की घोषणा की थी। इन दोनों की शादी मई 2012 में हुई थी। इस जोड़े की चार साल की एक बेटी भी है जिसका नाम केलसी ली है।

इस जोड़े ने कहा था, 'कुछ समय तक अलग रहने के बाद, हमने सौहार्द्र से अलग होने का फैसला किया है। हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान है। हम दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं। यह हम दोनों के लिए अच्छा है और हम दोनों मिलकर अपनी बेटी की देखभाल भी करेंगे।' खबर है कि यह तलाक 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 285 करोड़ रुपये का है। इसमें घर भी शामिल है।

नवंबर साल 2018 में इस कपल की जिंदगी में उस समय बवाल मच गया था जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में क्लार्क और उनकी असिस्टेंट के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। साशा, माइकल क्लार्क की क्रिकेट अकादमी का कामकाज संभालती थीं लेकिन इन दोनों को काफी समय साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों ने रोमांटिक रिश्ते की खबरों को खारिज किया था।

इसके बाद अब शेन वॉर्न अचानक से तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने काइली की कई तस्वीरों को लाइक कर दिया। इस पर लोग उनकी नजदीकियों पर चर्चा करने लगे।

हालां, इस मामले पर अब तक दोनों ही तरफ से कोई बयान नहीं है, लेकिन शेन वॉर्न की आशिक मिजाजी से सभी परिचित हैं।



https://ift.tt/3gBrQPH

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw