Skip to main content

प्रवासी मजदूरों के लिए सहवाग की 'घर से सेवा'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए 'घर से सेवा' अभियान शुरू किया है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ काल में लॉकडाउन जारी है और प्रवासी मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं तो सहवाग उनकी लगातार मदद कर रहे हैं। इस बार उन्होंने मां कृष्णा सहवाग, वाइफ आरती और बच्चों (आर्यवीर और वेदांत) के साथ मिलकर खाना बनाया और पैक किया।

सहवाग ने ट्विटर पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों से इस काम में सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने लिखा- अपने खुद के घरों में आराम से खाना पकाना और पैक करने की संतुष्टि और @udayfoundation अद्भुत लोगों पर विश्वास करना, जिन्होंने इसे प्रवासी मजदूरों को वितरित किया, #GharSeSewa की सुंदरता है। यदि आप 100 लोगों के लिए भोजन सेवा की पेशकश करना चाहते हैं तो कृपया @SehwagFoundatn पर डीएम करें।

तस्वीरों में सहवाग की फैमिली खाना पैक करते दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की तस्वीरों को भी शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि वीरेंदर सहवाग और उनकी फाउंडेशन हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है।

बता दें कि सहवाग ने इससे पहले वीडियो शेयर करते हुए लोगों से प्रवासी मजदूरों की मदद की अपील की थी। उस समय से उनकी फाउंडेशन लोगों की मदद में लगातार काम कार रहा है।

The satisfaction of cooking and packing food from the comfort of your own homes and courtsey the wonderful people at @udayfoundation distributing it to migrant labourers is the beauty of #GharSeSewa .If you would like to offer food seva for 100 people please DM to @SehwagFoundatn pic.twitter.com/Aar4INi64J
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 28, 2020

https://ift.tt/2TSukj0

Comments

Related Posts

दो हार से तिलमिला उठा ऑस्ट्रेलिया का पूर्व दिग्गज, अपने ही कप्तान को सुना दी खरी खोटी

Border Gavaskar Trophy:ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत के खिलाफ लगातार दो हार मिल गई है। नागपुर और फिर दिल्ली में हुए टेस्ट को भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी ने अपने ही कप्तान पैट कमिंस पर ही सवाल उठा दिये हैं। https://ift.tt/cY31Bsd

लखनऊ का नवाबी ठाठ, खोला जीत का खाता, मेयर्स और मार्क वुड के झटकों से दहली दिल्ली

IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में 50 रन के बड़े अंतर से रौंदा है। https://ift.tt/7P19vGe

पहली गेंद पर ही मेगन ने जड़ से उखाड़ फेंका शेफाली वर्मा का डंडा, चारों खाने चित हुई भारतीय बल्लेबाज

RCB vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाली आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा के लिए यह टूर्नामेंट कभी ठंडा तो कभी गर्म रहा है। https://ift.tt/3cw0o5x