Skip to main content

कभी हुई थी मैदान पर बहस, अब की कोहली की तारीफ

नई दिल्लीइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एलीट पैनल पूर्व अंपायर ने भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए मजेदार इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ‘मजेदार व्यक्ति’ हैं, जिन्हें खेल के इतिहास से लेकर इसकी बारिकियों की अच्छी समझ है। उन्होंने आधुनिक युग में व्यवहारिक रवैये में बदलाव की भी प्रशंसा की। गोल्ड को मैचों के दौरान अकसर कोहली के साथ हल्के फुल्के पल साझा करते हुए देखा जाता रहा था। उन्होंने कहा, ‘वह मजेदार व्यक्ति हैं। हां, उन्होंने कई बार मेरी तरह बल्लेबाजी की। वह आकर्षक है। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो थोड़ा सा की तरह हैं, पूरे भारत की उम्मीदें उन पर हैं, लेकिन आपको पता नहीं चलेगा।’ गोल्ड ने कहा, ‘आप उसके साथ रेस्त्रां में बैठकर घंटों तक उनसे बात कर सकते हो। जब आप विराट को देखते हो तो आप एक पुरुष मॉडल के बारे में सोचोगे, लेकिन वह अपने खेल की बारीकियों, अतीत और इसके इतिहास को जानते हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’ जब उनसे कोहली की पहले हुई बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘लेकिन उन्होंने सम्मानजनक होना सीख लिया है। वह अपना करियर वैसे ही जारी रख सकते थे और लोग विराट के बारे में बिलकुल ही विपरीत बातें कर सकते थे। वह अच्छे इंसान हैं और भारत के लड़के काफी अच्छे और सम्मानजनक हैं।’


https://ift.tt/2Xizgji

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw