Skip to main content

धार्मिक स्थल खोलने की क्या जरूरत? ट्रोल हुए आकाश

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर शनिवार को उस वक्त ट्रोल हो गए, जब उन्होंने लॉकडाउन के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने पर ट्वीट किया। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में पिछले दो महीने से भी ज्यादा वक्त से लागू लॉकडाउन को खोलने का फैसला किया गया है और केंद्र सरकार ने इसे 'अनलॉक' नाम दिया है। 8 जून से शुरू होने वाला पहला चरण 'अनलॉक 1' होगा जिसमें रेस्त्रां, होटल, मॉल, शॉपिंग सेंटर और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी गई है। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में धार्मिक स्थलों को खोलने पर सवाल उठाया। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। पढ़ें, कॉमेंट्री में जाने-माने नाम 42 साल के आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'मॉल, रेस्त्रां आदि .. ये वित्तीय जरूरतों के लिए जरूरी हैं.. और शायद, इसलिए उन्हें हमेशा के लिए बंद रखना संभव नहीं है लेकिन हमें धार्मिक स्थलों को खोलने की जरूरत क्या है? भगवान हर जगह है.... या नहीं है?' उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तो पुजारियों की आमदनी को लेकर भी सवाल उठाया कि वे भी लॉकडाउन में कुछ कमाई नहीं कर पा रहे थे। वारंदनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ईश्वर हर जगह है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि क्रिकेट तो गली में भी खेला जा सकता है। एक अन्य ने लिखा कि क्रिकेट में कॉमेंट्री का क्या काम। 'अनलॉक-1' में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शर्तों के साथ शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, सैलून, होटल तथा अन्य आतिथ्य सेवाएं शुरू करने की अनुमति भी दी जाएगी।


https://ift.tt/2MduUDD

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

सादगी तो हमारी जरा देखिए... यूंही नहीं धोनी के पीछे भागे गावस्कर, ऑटोग्राफ के पीछे की कहानी समझिए

Gavaskar bhi Dhoni fan: भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार रहे सुनील गावस्कर का किसी बच्चे की माफिक महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागना और शर्ट पर ऑटोग्राफ लेना काफी कुछ कहता है। https://ift.tt/7VpTRCI