Skip to main content

ISL: जमशेदपुर एफसी की नजरें लगातार दूसरी जीत पर

जमशेदपुर की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र मंगलवार को यहां जब नई टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी। हैदराबाद को के अपने पदार्पण मुकाबले में दो बार की चैंपियन एटीके के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ जमशेदपुर एफसी ने अपने पहले मैच में ओडिशा एफसी के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दर्ज करके लीग में विजयी शुरुआत की थी। यहां के जेआरडी टाटा खेल परिसर में होने वाले मुकाबले के बारे में जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच एंटोनियो आयरनडो ने कहा, ‘टीम अभी बदलाव के दौर में है और हम अभी भी अपनी खेल की शैली पर काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने ओडिशा के खिलाफ बेतहरीन प्रयास किया था और मैं उससे खुश हूं। हम परिणाम से खुश हैं, लेकिन हम इससे भी अच्छा खेलना चाहते हैं। इस समय हमें अभी भी सुधार करना होगा।’ जमशेदपुर के लिए बिकास जायरू हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें रेड कार्ड मिला हुआ है। वहीं, सीके विनीत चोटिल हैं। हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में एटीके के हाथों मिली शर्मनाक हार से उबरना चाहेगी। एटीके के खिलाफ उसके स्टार खिलाड़ी मार्सिलिन्हो, मार्को स्टानकोविक और गाइल्स बर्नेस बेहतर करने में विफल रहे थे। हैदराबाद एफसी के कोच फिन ब्राउन ने कहा, ‘पहले मैच के बाद हमारे लिए सबकुछ नॉकआउट जैसा था। हम 0-5 से हारे और खिलाड़ी जब वापस घर जाएंगे तो उनके लिए यह आसान नहीं होगा। इससे खिलाड़ियों पर मानसिक प्रभाव पड़ता है। लेकिन टीम सही है।’ इस सयम हैदराबाद के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। इनमें बोबो गाइल्स बर्नेस, राफेल गोमेज और आशीष रॉय शामिल हैं। इसके अलावा स्पेनिश मिडफील्डर नेस्टर गॉर्डिलो अभी भी निलंबन झेल रहे हैं। कोच ने कहा, ‘हमारे पास अच्छे खिलाड़ी नहीं है। बोबो पहले ही चोटिल हैं जबकि नेस्टर निलंबित हैं। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’


https://ift.tt/36nE5KG

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw