Skip to main content

1110 FC मैच और 4204 विकेट, रोड्स के नाम हैं कई रेकॉर्ड

नई दिल्ली उन्हें इंग्लैंड का सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर कहा जाता है। वह उम्दा बल्लेबाज थे। अपने करियर की शुरुआत 11वें नंबर के बल्लेबाज के रूप में करने के बाद वह पारी की शुरुआत तक पहुंचे। नाम था- विलफर्ड रोड्स। दाएं हाथ के रोड्स के नाम 58 टेस्ट मैच और कुल 1110 फर्स्ट क्लास मैच हैं। वह बाएं हाथ के गेंदबाज भी थे। इनका जन्म आज ही के दिन यानी 29 अक्टूबर को हुआ था। साल था 1877। रोड्स के नाम सबसे अधिक उम्र में खेलने का रेकॉर्ड दर्ज है। 52 साल 165 दिन की उम्र में वह 1929-30 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरे। उनका टेस्ट करियर 30 साल से अधिक समय तक चला। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 127 विकेट हैं। और घरेलू क्रिकेट में 16.71 के औसत से 4187। कुल मिलाकर 4204 फर्स्ट क्लास विकेट। यह अपने आप में एक रेकॉर्ड है। रनों की बात करें तो 30.19 के औसत से 2325 टेस्ट रन बनाए। और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 39969 रनों का योगदान दिया। उनके नाम 58 फर्स्ट क्लास सेंचुरी दर्ज हैं। 1903-04 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 124 रन देकर 15 विकेट लिए और इसके 8 साल बाद उन्होंने जैक होब्स के साथ 323 रनों की सलामी साझेदारी की। बाद में उनकी आंखें कमजोर हो गईं और 1973 में इस क्रिकेट का देहांत हो गया।


https://ift.tt/2NeogNm

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw