Skip to main content

यूएई के रमीज शहजाद ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, याद आए बेन स्टोक्स

दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ने बुधवार को वर्ल्ड कप टी20 क्वॉलिफायर के एक मुकाबले के दौरान एक साथ से शानदार कैच लपका। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड के जॉर्ज मंसी का शॉट बाउंड्री के पास जाता दिख रहा था तभी शहजाद ने उसे हवा में लपक लिया। शहजाद लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाते हुए अपने बाएं ओर दौड़ लगाई और सही समय पर छलागं लगाते हुए गेंद को दाएं हाथ से लपक लिया। शहजाद का कैच देखकर लोगों को वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर का लिया गया कैच याद आ गया। आईसीसी ने भी दोनों कैच के विडियो एक साथ ट्वीट किए। देखें स्कोरकार्ड- बाएं हाथ के बल्लेबाज मंसी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इस लाजवाब कैच ने उनकी 65 रनों की पारी का अंत किया। पारी के 14वें ओवर में अहमद रजा की गेंद पर मंसी ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया। पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद शहजाद के ऊपर से निकल जाएगी। हालांकि उनके इरादे कुछ अलग ही थे। यह प्रयास भी हालांकि यूएई को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। यूएई को स्कॉटलैंड के हाथों 90 रनों से हार मिली। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवरों में 9 विकेट पर 198 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में यूएई की टीम 18.3 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। शहजाद अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने 34 रनों की पारी खेली। संयोग की बात यह रही कि उनका कैच मंसी ने ही पकड़ा। इस जीत के साथ ही स्कॉटलैंड ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया।


https://ift.tt/2q6XKxE

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw