Skip to main content

जन्मदिन पर डेविड वॉर्नर का शानदार शतक

ऐडिलेड खुद को इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट नहीं दे सकते थे। रविवार को ऐडिलेड के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया। टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में यह उनका पहला शतक था। वॉर्नर ने 56 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से सेंचुरी पूरी की। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वॉर्नर की सेंचुरी और आरोन फिंच व ग्लेन मैक्सवेल की हाफ सेंचुरी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। देखें स्कोरकार्ड- वॉर्नर और फिंच ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों के निर्धारित पावरप्ले में 57 रन जोड़ डाले। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवरों में ही स्कोर को 100 तक पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11वें ओवर में 122 रन जोड़ डाले। फिंच आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 गेंदों पर 8 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने बहुत आक्रामक पारी खेली। वॉर्नर ने महज 28 गेंदों पर 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से तेज-तर्रार 62 रन बनाए। उन्होंने वॉर्नर के साथ 107 रनों की साझेदारी की। वह पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए। वॉर्नर को आखिरी दो गेंदों पर शतक पूरा करने के लिए तीन रनों की जरूरत थी। उन्होंने शनाका की गेंद पर दो रन दौड़े और फिर पारी की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 39वां शतक था।


https://ift.tt/2Jq0DAi

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw