Skip to main content

पापुआ न्यू गिनी ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड कप के लिए किया क्वॉलिफाइ

नई दिल्ली रविवार यानी 27 अक्टूबर नोरमन वानुआ के लिए की यूनिफॉर्म में यह सबसे शानदार दिनों में एक रहा। उनकी टीम चार ओवरों में महज 19 रनों पर छह विकेट गंवा चुकी थी ऐसे में उन्होंने 48 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। जो टी20 इंटरनैशनल में उनका सर्वोच्च स्कोर था। इसमें सातवें विकेट के लिए 77 रनों की भागीदारी भी शामिल थी। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए 19 रन देकर दो विकेट भी लिए। नतीजा कीनिया की टीम 73 रनों पर ऑल आउट हो गई और पापुआ न्यू गिनी की टीम को 45 रनों से जीत मिली। इसके बाद नीदरलैंड की टीम के प्रदर्शन ने उनकी मदद की और पीएनजी की टीम टेबल पर टॉप पर रही और अगले साल साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वॉलिफाइ कर गई। दरअसल, उसकी किस्मत नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के मैच पर भी टिकी थी। नीदरलैंड को 12.3 ओवर में स्कॉटलैंड को हराना था लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका और यहीं से पापुआ न्यू गिनी के लिए राह आसान हो गई। स्कॉटलैंड ने 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे जवाब में नीदरलैंड ने 17 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाकर मैच तो जीत लिया लेकिन वह पीएनजी को क्वॉलिफाइ करने से नहीं रोक पाई। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में हुए मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 118 रन बनाए। महज 119 रनों का टारगेट भी कीनिया के लिए मुश्किल रहा। टीम सिर्फ 73 पर सिमट गई। पीएनजी के लिए पोकाना और वाला ने 3-3 विकेट लिए। वहीं डेमियन रावु और वानुआ ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ पीएनजी की टीम ग्रुप ए में 6 में से 5 मैच जीतकर टॉप पर रही। आयरलैंड ने भी किया क्वालिफाइ पीएनजी के अलावा आयरलैंड ने भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। उसने ग्रुप बी में 6 मैचों में 4 जीते और बेहतरीन नेट रनरेट के साथ टॉप पर रही और अब वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा।


https://ift.tt/369K2L1

Comments

Related Posts

Kelce Mansion Privacy Plans: Neighbours question evergreens and sewer risk; board to revisit on Nov 10

Travis Kelce’s $5.35 million Ohio mansion faces fresh scrutiny as local officials continue reviewing plans for the historic lakeside estate. While the revised six-foot privacy fence received approval in September, the proposed rear landscaping remains unresolved. Neighbors have raised concerns about tree heights and potential damage to shared sewer lines. Bratenahl’s Architectural Review Board is scheduled to revisit the landscaping proposal on November 10, 2026, leaving parts of the property improvements pending. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/wsGDP4a

Asian Para Games: India's full schedule for October 21

On October 21, India aims to build on its momentum during the Asian Para Games. A variety of athletes are set to compete across disciplines such as athletics, swimming, and powerlifting. Following a successful previous day, the team is eager to boost its medal count, with numerous medal events lined up that highlight emerging talent across various sports. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/RtfIlTz

Asian Para Games Day 1 Live: India target strong start as Nishad Kumar, Avani Lekhara lead day 1 challenge

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/faj3tIh

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8

Asian Para Games Live: Sheetal Devi, Preeti Pal lead India’s medal hopes on October 21

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/fRHBisv