
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद से शुरू होने जा रहा है। किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बैटिंग का न्योता दिया। पंजाब फिलहाल, चौंकाते हुए प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं, हैदराबाद एक नंबर से खिसकते हुए तीसरे नंबर पर आ गई है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद ने मंगलवार को रोचक मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को उसके घर में मात दी थी। इस लो स्कोरिंग मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने महज 119 रनों के लक्ष्य का बचाव किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2vILtlo
Comments
Post a Comment