
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बुधवार को हुए IPL मैच में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को धमाकेदार जीत दिलाई थी। उन्होंने 34 बॉल पर 70* रन बनाए थे और वे प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। मैच में टीम को जीत दिलाने के बाद अगले दिन धोनी काफी रिलेक्स मूड में नजर आए। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी बेटी जीवा के बाल सुखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी हमेशा की तरह रिलेक्स दिखाई दे रहे हैं और कूल होकर ड्रायर से जीवा के बाल सुखा रहे हैं। ये क्यूट वीडियो फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है, और शेयर होने के तीन घंटों के अंदर ही इसे 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/2I0j78N
Comments
Post a Comment