Skip to main content

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बेस्ट प्लेइंग-XI, रोहित शामिल तो कोहली का नाम गायब

नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भारत को हार मिली। इसके साथ ही WTC के पहले सत्र का अंत हो गया। इस टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर क्रिकइन्फो ने एक 11 प्लेयर्स की टीम तैयार की है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाली बात यह है कि टीम में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को सिलेक्ट नहीं किया गया है। दूसरी ओर, लिस्ट में सबसे पहला नाम ओपनर रोहित शर्मा का है। अन्य भारतीयों की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना गया है, जबकि गेंदबाजों ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को जगह मिली है। इस लिस्ट से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और पाकिस्तान के बाबर आजम जैसे बड़े नाम मिसिंग हैं। आइए देखते हैं किन प्लेयर्स को शामिल किया गया है... टीम में सिलेक्ट खिलाड़ी
  1. रोहित शर्मा (भारत)- टेस्ट: 12, रन: 1094, एवरेज: 60.77
  2. दिमुथ करुणरत्ने (श्रीलका)- टेस्ट: 10, रन: 999, एवरेज: 55.50
  3. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- टेस्ट: 13, रन: 1675, एवरेज: 72.82
  4. केन विलियमसन (कप्तान, न्यूजीलैंड)- टेस्ट: 10, रन: 918, एवरेज: 61.20
  5. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- टेस्ट: 13, रन: 1341, एवरेज: 63.85
  6. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- टेस्ट: 17, रन: 1334, एवरेज: 56.00, विकेट: 34, बोलिंग एवरेज: 26.26
  7. ऋषभ पंत (विकेटकीपर, भारत)- टेस्ट: 12, रन: 707, एवरेज: 39.27
  8. आर. अश्विन (भारत)- टेस्ट: 14, विकेट: 71, बोलिंग एवरेज: 20.33
  9. काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड)- टेस्ट: 7, विकेट: 43, बोलिंग एवरेज: 12.53
  10. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- टेस्ट: 14, विकेट: 70, औसत: 21.02
  11. टिम साउदी (न्यूजीलैंड)- टेस्ट: 11, विकेट: 56, औसत: 20.82


https://ift.tt/2Td73ee

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw