Skip to main content

UEFA EURO 2020: जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

वेम्बली रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी कैन के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड ने पुराने प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में हार के साथ ही दो बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्टर्लिंग ने मैच के 75वें मिनट में गोल किया वहीं केन ने 86वें मिनट में हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। यूरोपियन चैंपियनशिप में सिर्फ दूसरी बार इंग्लैंड की टीम ने नॉकआउट में कोई मैच जीता है। 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल की तरह इंग्लैंड ने मंगलवार को जर्मनी को 2-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए रहीम का नाम एक बार फिर स्कोरशीट पर दर्ज हो गया। इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज पर दो मैच जीते थे और दोनों में रहीम ने गोल किया था। यूरो 2020 के इस राउंड ऑफ 16 के इस मैच में इंग्लैंड ने पहली बार एक से ज्यादा गोल किए। कप्तान हैरी कैन ने गोल कर अपने कंधों पर पड़ा दबाव कम किया। उन्होंने जैक ग्रीलिश के क्रॉस पर हेडर से गोल कर इंग्लैंड को यूरोपियन चैंपियनशिप के नॉक आउट में सिर्फ दूसरी बार जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। इससे पहले यूरो 96 में इंग्लैंड ने स्पेन को हराया था। तब जर्मनी ने इसी वेम्बली मैदान पर उसे हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।


https://ift.tt/3y8xMb0

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw