Skip to main content

रनमशीन को लगी जंग: टेस्ट शतक का सूखा जारी, वनडे में फिर भी विराट का रेकॉर्ड बेहतर

नई दिल्लीखराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने का सूखा अभी भी जारी है। कोहली पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने आखिरी बार टेस्ट में शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था, इसके बाद से टेस्ट में उनका औसत 24.64 का रहा है। हालांकि वनडे में उनका प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है और उनका औसत 43.26 का है। कोहली जो अपने करियर में सर्वाधिक टेस्ट लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं, वह सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक से छह कदम दूर हैं। नवंबर 2019 में आखिरी बार टेस्ट शतक लगाने के बाद कोहली ने आठ टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया था। नवंबर 2019 के बाद कोहली ने 15 वनडे मुकाबलों में 649 रन बनाए। टेस्ट की तुलना में कोहली वनडे में थोड़े बेहतर रहे हैं और उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन वह टेस्ट शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा है कि शतक का सूखा कोहली के दिमाग में होगा लेकिन वह इससे उबर जाएंगे। बांगर ने एक चैनल से कहा, ‘कोहली 7500 टेस्ट रन के करीब हैं और यह एक ऐसा प्रारूप है जहां वह आराम से सबकुछ दे सकते हैं।’ हालांकि, टी-20 एकमात्र ऐसा प्रारूप है जिसमें कोहली ने सुधार किया है। कोहली ने आखिरी शतक के बाद से अबतक टी-20 में 64.45 के औसत से 709 रन बनाए हैं।


https://ift.tt/3gSWlmm

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw