Skip to main content

बीयर की शर्त हार गए जर्मन विदेश मंत्री, यूरो कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था दांव

वेम्बली यूरो कप 2020 में मंगलवार रात दो जबरदस्त टीमों की टक्कर हुई। आमने-सामने थे इंग्लैंड और जर्मनी। मैदान पर भले ही खिलाड़ियों के बीच घमासान था, लेकिन फिल्ड के बाहर दांव पर लगी थी आदरणीयों की प्रतिष्ठा। दरअसल, दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी-अपनी टीम की जीत पर बीयर की शर्त लगा ली थी। हालांकि चुनौती देने वाले जर्मन विदेश मंत्री हेइको पास को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उनके देश की टीम ने 0-2 से यह नॉकआउट मुकाबला गंवाया। शिखर सम्मेलन में थे दोनोंदक्षिणी इतालवी शहर मटेरा में एकदिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जहां दुनियाभर की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की थी। जर्मनी से हेइको पास तो इंग्लैंड से डोमिनिक राब यहां पहुंचे थे। दोनों ही देशों में फुटबॉल की जबरदस्त दीवानगी है। प्रमुख राजनयिक बातचीत के बीच जर्मनी के फॉरेन मिनिस्टर राब ने ट्वीट किया, 'मेरे यूनाइटेड किंगडम के सहयोगी और मैं अंतरराष्ट्रीय मामलों में लगभग हर मामले पर सहमत हैं, लेकिन इस बात पर नहीं कि आज रात वेम्बली में कौन जीतेगा। तो, थोड़ा दांव कैसा रहेगा। जीतने वाले को बीयर की एक कैरेट मिलेगी। जर्मनी ने वेम्बली में अपने पिछले सात मैच नहीं गंवाए।' ब्रिटिश मंत्री ने डोमिनिक राब ने भी चुनौती स्वीकार करते हुए जवाब दिया था। मैच खत्म होने के बाद हेइको पास ने एक और ट्वीट करते हुए न सिर्फ इंग्लैंड को जीत की बधाई दी बल्कि बीयर भी पिलाने का आश्वासन दिया। कोच साउथगेट का भरा घावइंग्लैंड की फुटबॉल टीम के मौजूदा कोच गारेथ साउथगेट 25 साल पहले यूरो के सेमीफाइनल में एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में थे। तब जर्मनी के खिलाफ हुए उस मुकाबले में वह एक पेनल्टी चूक गए थे और उनकी टीम बाहर हो गई थी। साउथगेट का 1996 का घाव अब जाकर भरा है जब उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 2-0 से शिकस्त देकर यूरो 2020 के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे हाफ में आए दोनों गोलवेम्बली स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद दूसरे हाफ में 75वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग ने इंग्लैंड के लिए खाता खोला। इसके 11 मिनट बाद कैप्टन हैरी केन ने एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम लगातार 10वें मैच में अजेय रही। इंग्लिश टीम के खिलाफ पिछले 540 मिनट के खेल में कोई गोल नहीं हो सका है।


https://ift.tt/3h56IDF

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw